अंबाला (आर्य बंसल)। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर एसपी रेलवे स्मृति चौधरी व जीआरपी डीएसपी हेडक्वॉर्टर धीरज कुमार के आदेशों पर नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान की कमान एसएचओ एसएचओ चंद्र भूषण शर्मा व चेतराम बैनिवाल व समस्त स्टाफ ने संभाली। जिसमें एसएचओ चंद्र भूषण शर्मा ने सभी यात्रियों, कुलियों, वेंडरो, रेल स्टाफ आमजन को नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एचएचओ ने कहा कि नशा जिंदगी को ही नही परिवार, समाज व देश को भी बर्बाद करता है। सभी यात्रियों को भी नशा ना करने की शपथ भी दिलवाई व भविष्य में नशा ना करने के बारे जागरूक किया।
वही बैनिवाल ने बताया कि नशा एक नहीं कई परिवारों को बर्बाद करता है। नशा अगर करना है तो देश भक्ति का करो। आपसी भाई चारे का करो। वही एसएचओ ने भी लोगों को समझाया नशा विनाश की जननी है। समाज को नशे से सभी को दूर रहना चाहिए। इस अभियान में सबइंस्पेक्टर कुलदीप सिंह,थाना मुंसी संजीव कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार, सतपाल सिंह, इसम रोड, प्रदीप कुमार व सभी रेल वार्डन, यात्रियों, कुलियों, रेल स्टाफ, आमजन ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।