ambala Today News : 04 फरवरी से 11 फरवरी तक अम्बाला कैंट में होगी अग्निवीर पुरुष एवं महिला (मिलिट्री पुलिस) की भर्ती

अंबाला कवरेज @ अंबाला। भर्ती निदेशक ने एक जारी पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 04 फरवरी से 08 फरवरी तक अम्बाला कैंट के खडगा स्पोट्र्स स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण, फिजिकल एवं मेडिकल का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी जो की प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शोर्टलिस्ट हुए हैं, वे भाग ले सकते हैं। प्रथम चरण के सभी चयनित अभ्यार्थियों के एडमिट कार्ड 20 दिसम्बर को जारी कर दिये गये हैं। सभी उम्मीदवार को सूचित किया जाता हैं कि भारतीय सेना की वेबसाइट  www.joinindianarmy.nic.in  पर उम्मीदवार लॉग इन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

इसी प्रकार से 09 फरवरी से 10 फरवरी तक इसी स्थल पर दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की अग्निवीर महिला (मिलिट्री पुलिस) अभ्यार्थियों की भी भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। इनके एडमिट कार्ड शीघ्र ही जारी किये जायेगे। अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता हैं कि किसी भी अभ्यार्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती हैं तो मुख्यालय भर्ती कार्यालय अम्बाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10 बजे से दोपहर 02 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं, ताकि आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें