वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news अगर आप भी बिजली से संबंधित समस्या से है परेशान तो पढ़िए खबर किस तारीख को किस जिले में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उपभोक्ताओं की सुनेेंगे समस्याएं

चण्डीगढ़- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के सदस्य बिजली उपभोक्ताओं की पुरानी शिकायतों की सुनवाई और नई शिकायतों को दर्ज करने के लिए मास अक्तूबर, 2020 में विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे।   निगम के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य पहली अक्तूबर को सोनीपत, 5 को पानीपत, 7 को  यमुनानगर, 9 को कुरुक्षेत्र, 12 को करनाल, 14 को कैथल, 16 को झज्जर, 21 को अंबाला, 23 को रोहतक और 28 अक्तूबर, 2020 को पंचकूला में उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अधीक्षण अभियंताओं के कार्यालय में शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को अपने केस की सुनवाई की सुविधा निकटतम स्थान पर उपलब्ध होगी। ambala today news अगर आप भी बिजली से संबंधित समस्या से है परेशान तो पढ़िए खबर किस तारीख को किस जिले में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उपभोक्ताओं की सुनेेंगे समस्याएं

ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा सरकार ने इन नौ एचसीएस अधिकारियों को किया स्थानांतरण, किस अधिकारी को किस जिले की सौंपी कमान

 

उन्होंने बताया कि मंच के सदस्य उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे, जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडऩे, बिजली आपूर्ति में बाधा, कार्यकुशलता, सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं।बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। ambala today news अगर आप भी बिजली से संबंधित समस्या से है परेशान तो पढ़िए खबर किस तारीख को किस जिले में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उपभोक्ताओं की सुनेेंगे समस्याएं

ambala toda news पढ़िए खबर: हरियाणा के 33वें मुख्य सचिव हुई सेवानिवृत, मुख्य सचिव को लेकर अधिकारियों ने कही यह बातें

 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें