ambala today news पंजाब में ऐसा क्या हुआ, विज बोले पंजाब है राहुल गांधी मॉडल, पढ़िए

अंबाला कवरेज@अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर भी राहुल गांधी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और कहा कि राहुल गांधी से कलपना नहीं की जा सकती कि वह देशहित की बात कर सकते हैं। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसी शासित राज्यों में वैक्सीन को बाजारों में बेचकर मुनाफा कमाने का काम चल रहा है, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में हो रही वैक्सीन की बदहाली पर राहुल गांधी कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महामारी के खिलाफ भाजपा बेहतर काम कर रही है और राहुल गांधी को ये ही बात बर्दाश्त नहीं हो रही।
अनिल विज ने कहा कि देश की जनता के खिलाफ गलत बोलने का राहुल गांधी ने जिम्मेदारी ले रखी है। भाजपा की सरकार इस कोरोना महामारी के खिलाफ बहादुरी के साथ लड़ रही है। इस बात से कांग्रेसी नेताओं और राहुल गांधी को तकलीफ हो रही है। इसी कारण वह कह रहे हैं कि भाजपा से बचकर रहें। ambala today news पंजाब में ऐसा क्या हुआ, विज बोले पंजाब है राहुल गांधी मॉडल, पढ़िए

Ambala Coverage 04 JUNE 2021 (epaper)
पंजाब में राहुल गांधी मॉडल सरकार: अनिल विज
पंजाब में वैक्सीन बेचने को लेकर मीडिया रिपोर्ट सामने के बाद हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वहां पर राहुल गांधी मॉडल है और ये ही कारण है कि पॉलिसी है कि केंद्र से सस्ते दामों में वैक्सीन ले लो और बाजार में बेचकर मुनाफा कमाएं। राजस्थान में भी वैक्सीन गड्ढों में गिरी मिली है, लेकिन इस मामले में राहुल गांधी कुछ नहीं बोलते।
प्रदर्शन करना हर किसी का हक: विज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदर्शन करना हर किसी का हक है और यदि किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं तो हमें कोई एतराज नही है। अनिल विज ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करने से किसी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन यह भी साफ है यदि कोई लोकतंत्र को नजरअंदाज कर प्रदर्शन को उग्र करता है तो किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। ambala today news पंजाब में ऐसा क्या हुआ, विज बोले पंजाब है राहुल गांधी मॉडल, पढ़िए

Ambala Coverage 04 JUNE 2021 (epaper)

Leave a Comment

और पढ़ें