वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage मोदी की गांरटी वाली गाड़ी एक संकल्प के साथ पूरे देश में निकली जा रही हैं, विधायक असीम गोयल

अम्बाला कवरेज @ अम्बाला-अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में साढे 29 लाख लोगों के आयुष्मान एवं चिरायु कार्ड बनाने का काम किया गया हैं। हरियाणा ऐसा पहला प्रदेश हैं जहां पर लगभग साढे 5 लाख विद्यार्थियों को टेब वितरित किए गए हैं। मोदी की गांरटी वाली गाड़ी एक संकल्प के साथ पूरे देश में निकली जा रही हैं और इस यात्रा को निकाले जाने का उद्देश्य यहीं हैं कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत योग्य पात्रों को मिलें। विधायक आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव खेरा, नडियाली, सौंन्टा व जनसुई  में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहीं।श्री गोयल ने इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निरन्तर आगे बढ रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को हमें मिलकर पूरा करना हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 38वां विकसित राष्ट्र बनेगा। इससे पहले 37 देश विकसित राष्ट्र की सूचि में शामिल हैं। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि भाजपा सरकार ऐसी पहली सरकार है जो घर द्वार पर आकर लोगों की समस्याओं को ढूढकर उनको निवारण करने का काम रही हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य किए जा रहें हैं। योग्य पात्रों को पारदर्शिता तरीके से सम्बधिंत योजनाओं का लाभ सीधा उनके खाते में पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं। आयुष्मान व चिरायु कार्ड के माध्यम से सम्बधिंत को पांच लाख रूपए का निशुल्क ईलाज उपलब्ध करवाया जा रहा हंै। गांव सौंटा में पहले 1660 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने है और आज भी 20 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें दिए गए हैं। इस गांव की अगर बात करें तो यहां पर 1680 आयुष्मान कार्ड बने है। अब कोई भी व्यक्ति पैसों के अभाव में ईलाज से वंचित नहंी रहेगा। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2 करोड़ 70 लाख लोगों को अपना परिवार माना है और वह सभी की चिंता करते हुए उनके उत्थान के लिए तत्पर रहते हैं।ambala coverage मोदी की गांरटी वाली गाड़ी एक संकल्प के साथ पूरे देश में निकली जा रही हैं, विधायक असीम गोयल
उन्होंने कहा कि आज भारत मदद लेने वाला देश नहीं बल्कि मदद करने वाला देश बन चुका हैं। कोरोना काल में जहां विकसित राष्ट्र अन्य देशों की मदद करने से पीछे हट गए थे, वहीं मोदी जी ने एक अन्य देश के दो करोड़ लोगों के लिए 4 करोड़ वैक्सिन उपलब्ध करवाई। वहंी यूके्रन, रशीया जैसे देशों की लड़ाई मोदी जी के हस्तक्षेप से रूक जाती हैं और हमारे देश के बच्चे अपने हाथ में भारतीय झंडा लेकर सुरक्षित भारत वापिस आ जाते हैं। इसके साथ-साथ आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आज मोदी जी को द बोस कहकर बुलाते हैं, ये हमारे देश के लिए गर्व की बात हैं।भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत गांव खेरा में दो बुजुर्गो की बुढापा पेंशन लगी, आयुष्मान योजना के तहत गांव खेरा में 19 लोगों, गांव नडियाली में 20 व गांव सौंटा में 25 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने। इसके साथ-साथ आयोजित कार्यक्रमों में विधायक असीम गोयल ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सम्बधिंत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों व अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरजन्ट सिंह,  जिला महामंत्री मनदीप राणा, संजीव गोयल टोनी, पूर्व सरपंच दलबीर सिंह, राम सिंह, पाला राम, नसीब सेगता, अनिल गुप्ता, रूबी सांगवान, शेरा नग्गल, मोंटी सुल्लर, शमशेर, जसबीर सौंटी, सरंपच कुलवंत सिंह, रघुबीर सिंह, राजेन्द्र कुमार, सतपाल, कुलदीप, महेन्द्र सिंह, सतबीर,  चन्द सिंह, संरपंच हरनाम सिंह, रमेश कुमार, मास्टर गुरजीत, सुभाष सौंटी  व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।ambala coverage मोदी की गांरटी वाली गाड़ी एक संकल्प के साथ पूरे देश में निकली जा रही हैं, विधायक असीम गोयल
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें