वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पंहुचे पूर्व विधायक बलवंत सिंह व वशिष्ठï अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर-विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत वीरवार को पूर्व विधायक बलवंत सिंह द्वारा गांव नत्थनपुर, बिजोली, बसातियावाला व शाहपुर 302 में केन्द्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।मुख्यातिथि पूर्व विधायक बलवंत सिंह व वशिष्ठï अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। पूर्व विधायक ने उपस्थित जन समूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है, सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आम जन तक पंहुचते हुए लोगों को और अधिक लाभ आबंटित कर रही है।जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका ने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नही था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनैक्शन दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये शगुन के रूप में दिए जा रहे है।इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियो को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।इन्हें किया सम्मानित‘विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा में मौके पर रोशन लाल, सरीफ मोहम्मद, महबूब, फूरकान, अली हसन, साबर अली, आलम को स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियां वितरित की। नरेश, मकसूद, तकी मोहम्मद, नसार, सीलेमान को सामाजिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया। समाज सेवी नम्बरदार जय प्रकाश, सरपंच साजिद खान, सरपंच शबिरा को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी देवी, फिरदोष व रीना को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएचओ विद्या देवी, एएनएम कमला देवी, प्रवीन कुमार, आशा देवी, आशावर्कर ममता देवी, रिंकी देवी व कुसुम देवी, सुदेश देवी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोशन, बानो व असरी की नई पेंशन बनाई गई।ये रहे मौजूद इस मौके पर सरपंच बिजोली एडवोकेट साजिद खान, सरपंच नाईवाला साबिर मोहम्मद, भाजपा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट, चंद्रमोहन कटारिया, महिपाल, विपिन सिंगला, बलकार सिंह ग्राम सचिव, अजमेर, स्लीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पंहुचे पूर्व विधायक बलवंत सिंह व वशिष्ठï अतिथि जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका

ambala coverage गांव पीरूवाला व फेरूवाला में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.