वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को नगर निगम दे रहा सहारा – आयुष सिन्हा

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर। ट्विनसिटी को बेसहारा गोवंशों घूम रहे गोवंशों को नगर निगम सहारा दे रहा है। शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। अब निगम द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए व्हाट्सएप नंबर 7082410524 जारी किया है। कोई भी शहरवासी नगर निगम क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा पशुओं की फोटो लोकेशन या पते के साथ इस नंबर पर भेजे। उस पशु को तुरंत नगरनिगम द्वारा पकड़कर गोशाला में पहुंचाया जाएगा। इसी को लेकर मंगलवार को नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने गोशाला प्रबंधकों व पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने गोशाला प्रबंधकों को निर्देश दिए कि निगम द्वारा पकड़कर गोशालाओं में छोड़े जा रहे बेसहारा पशुओं की देखरेख सही तरीके से हो। उन्होंने दोनों सीएसआई व पशुपालन विभागके अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के साथ टैग लगाना सुनिश्चित करें। ताकि उनकी अलग पहचान हो और गोशाला प्रबंधन उन्हें दोबारा न छोड़ सके।निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि शहर में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। नगर निगम क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा जा रहा है। चारे के लिए नगर निगम द्वारा गोशाला संचालकों को प्रतिदिन 30 रुपये प्रति पशु के हिसाब से खर्च दिया जाता है। ताकि गोशाला में इन पशुओं के लिए चारे की समस्या न हो। यह कार्य कर नगर निगम बेसहारा पशुओं को सहारा देने का काम कर रहा है। बीते दो माह में नगर निगम द्वारा काफी संख्या में शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया है। जब तक शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं हो जाता, यह अभियान जारी रहेगा। शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए शहरवासी भी सहयोग करें। नगर निगम क्षेत्र में यदि किसी को कोई बेसहारा पशु घूमता दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर लोकेशन या पते के साथ नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजे। नगर निगम द्वारा उस पशु को तुरंत पकड़कर गोशाला में भेजा जाएगा। वहीं, उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कोई भी शहरवासी जरूरत पूरी होने के बाद अपने पशुओं को सड़कों पर न छोड़े। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त, पशुपालन विभाग के एसडीओ सतबीर सिंह, कंवर कुमार, ब्रह्मचारी विनय स्वरूप, श्री गौशाला कमेटी मटका चौक जगाधरी, श्री गौशाला सेवा समिति छछरौली व अन्य गोशालाओं के प्रबंधक मौजूद रहे।ambala coverage शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को नगर निगम दे रहा सहारा – आयुष सिन्हा
दुधारू पशु खुले में छोड़ा तो होगा 5100 रुपये जुर्माना –
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग अपने पशुओं को खुले में छोड़ देते है। इनमें दुधारू पशु भी होते है। अब यदि किसी ने भी अपने पशुओं को खुले में छोड़ा तो उसपर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी ने अपने पशु को शहर में खुले में छोड़ा और उस पशु को नगर निगम द्वारा पकड़कर गोशाला में पहुंचा दिया तो उसे छुड़ाने के लिए 5100 रुपये जुर्माना। इसके अलावा जितने दिन वह पशु गोशाला में रहेगा। प्रतिदिन 300 रुपये के हिसाब से पशु मालिक को देना पड़ेगा। निगमायुक्त ने आमजन से अपील की कि वह अपने पशुओं को खुले में न छोड़े। इसके साथ उन्होंने निगम द्वारा पकड़े जा रहे पशुओं को भी टैग लगाने के पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।ambala coverage शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को नगर निगम दे रहा सहारा – आयुष सिन्हा
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.