वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today newsबीडीपीओ कार्यालय के पंचायती विभाग मेंं बडे अधिकारी कोरोना पॉजीटिव

यमुनानगर/रादौर। रादौर क्षेत्र में कोरोना वायरस की बीमारी के मामले बढ़ते जा रहें है। बुधवार को शहर के बीडीपीओ कार्यालय के पंचायती विभाग के एक बडे अधिकारी कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर पॉजीटिव पाये गये। अधिकारी के पॉजीटिव पाये जाने पर बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय में हडकंप मचा रहा। जिसके बाद पॉजीटिव पाये गये अधिकारी के संपर्क में आने वाले 8 कर्मचारियों के सरकारी अस्पताल रादौर मेंं कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर सैंपल लिये गये। अधिकारी के पॉजीटिव पाये जाने की पुष्टि करते हुए बीडीपीओ रादौर रामदास साहनी ने बताया कि पॉजीटिव पाये गये अधिकारी के संपर्क में आने वाले कर्मचारियों के कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर सैंपल लिये गये है।

उधर सरकारी अस्पताल रादौर के एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि बुधवार को अस्पताल में 35 लोगों के सैंपल लिये गये है। जिसमेंं से 8 लोग बीडीपीओ कार्यालय से व 9 लोग शहर के एक शिक्षण संस्थान में विदेशों से आये लोगों के लिए बनाये गये क्वांरनटाईन सैंटर से आये थे। 9 लोगों के सैंपल जांच के लिए पंचकू ला प्रयोगशाला मेें भेजे गये है। जबकि बाकी लोगों के सैंपल एंटीजन कीट से चैक किये गये थे। जिनकी रिर्पोट नेगेटिव आई है। उन्होने लोगों से अपील की कि सभी लोग महामारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग जरूर करे और हाथों को दिन में कई कई बार धोये। वहीं सामाजिक दूरी का पालन करे। उल्लेखनीय है कि अब तक रादौर क्षेत्र में 10 से अधिक लोग कोरोना वायरस की बीमारी को लेकर पॉजीटिव पाये जा चुके  है। जिनमेंं से एक वृद्ध की मौत हुई है।

Today News: आन लॉक-3: बढ़ते कोरोना वायरस के बीच खुलेंगे सिनेमा हाल और जिम?

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें