वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage newsश्रीकृष्ण कृपा धाम गीता मदिर अम्बाला शहर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। श्रीकृष्ण कृपा धाम गीता मदिर, सैक्टर-8, अम्बाला शहर में होली मिलन कार्यक्रम महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में बड़ी धूमधाम व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। जिसमें वृन्दावन से पधारी बहन अर्चना बावरी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। इस अवसर पर रसिक रतन जी रतन द्वारा जब भजन ‘‘भांवे चंगियां, भांवे मंदियां, मैं तो तेरे रंगा दे बिच रंगी हां’’ तथा ‘‘ होली खेल रहे नन्द लाल वृन्दावन कुंज गली में’’ गाया तो सारा वातावरण भक्तिमय बन गया। ऐसा लग रहा था कि सभी वृन्दावन में होली का उत्सव मना रहे हैं। होली मिलन कार्यक्रम में नगर की नवनिर्वाचित मेयर शैलजा सचदेवा एवं उनके पति संदीप सचदेवा ने स्वामी ज्ञानानंद जी का आशीर्वाद लिया और स्वामी जी सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि फाल्गुन मास की पूर्णिमा एवं चैत मास की संक्रांति पर मनाया जाने वाला यह उत्सव सनातनी परम्परा एवं आस्था का पर्व है। होली के पर्व के बहुत गहन भाव हैं। उन्होंने कहा कि लाखों वर्ष बीत जाने पर भी इस उत्सव में सनातनी परम्परा के दर्शन होते हैं। होली के अवसर पर अपना संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि विश्वास की हमेशा जीत होती हैं अंहकार सदा हारता ही है। मीरा का विश्वास अटल रहा जबकि राणा का अहंकार टूट गया। मीरा ने तो विष में भी परमात्मा के दर्शन किए। हिरण्यकश्यप का अहंकार टूट गया परन्तु प्रहलाद का विश्वास कायम रहा। गीता मनीषी ने कहा कि जिसका विश्वास पक्का रहा वह हमेशा जीता। भक्त प्रहलाद को लेकर होलिका अग्नि में बैठ गई लेकिन अग्नि में होलिका जल गई परन्तु प्रहलाद जीवित निकल गया। कहने का भाव यह है कि दुर्भावना जली, संशय जले परन्तु विश्वास सुरक्षित रहा। उन्होंने कहा कि जो आनंद विनम्रता में है वो अहंकार में नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सभी पर सदभावना का रंग चढ़े इसी का नाम होली है। लक्ष्य अच्छा, भाव सच्चा और विश्वास पक्का हो तो श्रीकृष्ण कृपा सदा साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंगो के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। ये रंग तो उतर जाएंगे परन्तु भाव और भक्ति का रंग और गहरा चढ़ेगा। इस अवसर पर जब गीता मनीषी ने भजन ‘‘आ जाओ जी होली के बहाने आ जाओ, रंग अपना चढ़ाने आ जाओ।’’ भजन गाया तो सभी उपस्थित भक्तजन मंत्र मुग्ध हो गए और वृन्दावंन से पधारी बहन भजन सम्राट अर्चना बावरी ने जब मैं नचना शाम दे नाल, अज मैनू नज लैन दे गाया तो लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। इस होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाने में हैप्पी चावला एवं केवल चावला का विशेष सहयोग रहा। श्री सनातन धर्म के अध्यक्ष सतीश चावला एवं महेश दत्त वशिष्ठ, जुगल किशोर शर्मा ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक चावला, हरिन्द्र गुलाटी, अनुभव अग्रवाल, राजेश चावला राजू, पवन चावला,  जगदीश सचदेवा, रविन्द्र चोपड़ा, दिनेश ग्रोवर, योगेश चावला, शाम जुनेजा, विजेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिनेश, भाजपा जिलाध्यक्ष मंदीप राणा, वीनू गर्ग, दीपक गांधी, पूर्व विधायक एवं मंत्री असीम गोयल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

ambala coverage newsखुशियों और सौहार्द्र की होली – इस बार कुछ खास था आयोजन

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.

Массаж в известных Карловых Варах — представляет собой отличный способ отдохнуть и восстановить общее состояние. Каждый стиль отражает традициях и талантливых специалистов. В Карловых Варах вы открыть многообразные курсы массажа, предлагающие манипуляции с ароматами, подводный массаж и различные методы. Отправляйтесь в центр массажа в Карловых Варах и попробуйте уникальными ощущениями.