वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में ‘साइंटिफिक इनोवेशंस और इकोनॉमिक्स’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर । संतपुरा स्थित गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज के साइंस विभाग , अर्थशास्त्र विभाग और आई.सी.एस.एस.आर, नॉर्थ-वेस्टर्न रीजनल सेंटर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के सौजन्य से “साइंटिफिक इनोवेशंस टेक्नोलॉजी एंड इकोनॉमिक्स इंटरफेस फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर इन इंडिया” विषय पर एक दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेमिनार का आयोजन कॉलेज निर्देशिका डॉ.वरिंदर गांधी और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.नरेंद्रपाल कौर के दिशा निर्देशन में करवाया गया। प्रिंसिपल डॉ.नरेंद्रपाल कौर ने सत्र के सभी वक्ताओं का स्वागत किया। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि डायरेक्टर आई.सी.एस.एस.आर, प्रो. उपासना जोशी, बीज वक्ता प्रो. अनीश दुआ, मुख्य वक्ता प्रो. प्रदीप एस. चौहान और प्रो. दीपक शर्मा समापन सत्र के वक्ता रहे। इस संगोष्ठी में विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से प्रवक्ताओं ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में 127 रजिस्ट्रेशन हुए और 72 पार्टिसिपेंट्स ने भागीदारी की। संगोष्ठी का उद्देश्य दीर्घकालिक पर्यावरणीय स्थिरता, आर्थिक विकास और सामाजिक विकास को प्राप्त करने के लिए पर्यावरणीय मुद्दों और उन्हें संबोधित करने की पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाना, साथ ही यह समझाना कि सतत् विकास के लिए आर्थिक संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग कैसे किया जाए, इन मूलभूत पहलुओं पर प्रकाश डालना है। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के साइंस विभाग और अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी की संयोजिका डॉ.नीना गोयल, प्रो.तरनदीप कौर और प्रो. बबीला चौहान रही। संगोष्ठी के सफल आयोजन में डॉ.पूनम सैनी, डॉ. आरती सिंह, दीपिका शर्मा, डॉ.प्रभजोत कौर, शम्मी बजाज, डॉ. मनदीप कौर और स्वाति वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें