वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : फर्जी पुलिस वारंट से लाखों की धोखाधड़ी! जानिए कैसे अम्बाला पुलिस ने पकड़े आरोपियों को

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम अम्बाला में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 13 अप्रैल 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मनिन्द्र सिहँ व नवीन कुमार निवासी चन्द्र विहार बी बाजार रोड निलोठी नई दिल्ली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बतलाया कि आरोपी अनिल कुमार निवासी सैक्टर-19 नोएडा वर्तमान पता सैक्टर-15 नोएडा भी इस मामले में शामिल है। दिनांक 14 अप्रैल 2025 को पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया व मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी सुनील कुमार निवासी जनकपुरी लुधियाना पंजाब वर्तमान पता गुरू अर्जुनदेव नगर लुधियाना पंजाब को दिनांक 15 अप्रैल 2025 को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से 02 लाख 97 हजार रूपये व तीन मोबाइल बरामद किए गए। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री राजेन्द्र कुमार निवासी पालम विाहर ने 06 अप्रैल 2025 को थाना साईबर क्राइम जिला अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 मार्च 2025 से 05 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस अरैस्ट वारंट भेजकर तथा डरा धमका कर डिजीटल अरैस्ट करने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

ambala coverage news : साइक्लोथॉन 2.0: युवा शक्ति के साथ हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

edited by alka rajput 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें