वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : पहलगांव आतंकी हमला इंसानियत पर जघन्य प्रहार:- निर्मल सिंह

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। अम्बाला शहर से विधायक व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह इंसानियत की आत्मा पर कड़ा प्रहार है। उन्होंने कहा कि यह आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। हमारी सेनाएं आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करती हैं। सरकार केंद्र शासित प्रदेश में स्थिति सामान्य होने के खोखले दावे करने के बजाय आतंकी हमले की जिम्मेदारी ले। निर्मल सिंह ने कहा कि केंद्र को राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की, ताकि आतंकवाद से निपटने के लिए हल निकाला जा सके। पूरा देश सीमा पार आतंकवाद के खतरे से लड़ने के लिए एकजुट है। ये कायरतापूर्ण लक्षित हमले मानवता पर एक धब्बा हैं।निर्मल सिंह ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है। हम भारत सरकार से इसे सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की अपील करते हैं।  निर्मल सिंह ने कहा की पहलगाम क्षेत्र में यह नृशंस हमला न केवल हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती है, बल्कि पूरे देशवासियों के दिलों को झकझोरने वाला है।इस दुखद घटना में जिन निर्दोष लोगों की जान गई है, उनके परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायल नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। देश की जनता यह जानना चाहती है कि बार-बार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं, और हमारी सुरक्षा व्यवस्था में ऐसी चूकें क्यों सामने आती हैं। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस हमले की निष्पक्ष जांच करवाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए। हम सभी कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि देश की अखंडता और एकता के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें