वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : भाविप गीता गोपाल शाखा ने नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में दूध व फल वितरित किए

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा अंबाला शहर ने नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में मरीजों तथा उनके आश्रितों को फल,100 दूध के पैकेट व ब्रेड उपलब्ध करवाई। इस प्रकल्प के प्रकल्प प्रमुख शाखा अध्यक्ष सतीश चावला रहे। यह सेवा उन्होंने अपने पुत्र व पुत्रवधू की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष में की। शाखा संरक्षक राजकुमार अग्रवाल ने चावला परिवार को पुत्र व पुत्रवधू की वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी व शाखा अध्यक्ष सतीश चावला को भी इस अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा से ही समाज का उत्थान हो सकता है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है समाज का विकास करना उसका नैतिक कर्तव्य है व सक्षम मनुष्य को समाज उपयोगी कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य करने से पहले यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यह कर्तव्य समझकर, बिना किसी उपकार की भावना से और योग्य व्यक्ति के लिए ही किया जाए। शाखा अध्यक्ष सतीश चावला  ने शाखा के आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बोलते हुए यह कहा कि मरीजों की सेवा करना एक  सर्वश्रेष्ठ कार्य है। गरीब,असहाय दीन-दुखी की सेवा ही भगवान की सेवा के समान है। इस अवसर पर शाखा के वित्त सचिव अरविंद धीमान, उपाध्यक्ष (सम्पर्क) सुशील बग्गा,शाखा पालक अरविन्द कौशिक, देवी चंद सैनी, उज्जवल जैन, चंदर मोहन बक्शी, सौरभ जल्होत्रा, पारस कत्याल, सतिन्दर, संत सरन वर्मा, देवीचंद सैनी, तिलकराज अरोरा, वी.के.शर्मा व महिला एवं बाल संयोजिका सविता वर्मा, अनिता चावला व  मीनू जैन उपस्थित रहे। इस विषय की जानकारी शाखा सचिव अतुल मित्तल ने प्रदान की।

ambala coverage news : भगवंत मान “स्टेज” संभाल सकते हैं “स्टेट” नहीं,ये एक्सिडेंटल पॉलिटिशियन हैं- असीम गोयल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें