वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : गर्वमेंट पॉलीटेक्निक संस्थान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन, मुख्यातिथि मेयर शैलजा सचदेवा ने की शिरकत

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक संस्थान अंबाला शहर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यकम में मुख्यातिथि के तौर पर  अंबाला शहर की मेयर शैलजा सचदेवा ने शिरकत की । इस अवसर पर संस्थान में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं जैसे प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम , निबंध लेखन प्रतियोगिता ,आयोजित की गई । संस्थान प्रधानाचार्य डॉ राजीव सपरा ने मुख्यतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया । मुख्यतिथि ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी भारत का भविष्य है और अपने जीवन में आप अपने लक्ष्य निर्धारित करे और उस लक्ष्य को पूरा करने में अपना जी जान लगा दे । उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को व बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । संस्थान प्रधानाचार्य डॉ राजीव सपरा ने मुख्यतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित  किया । इस अवसर पर संस्थान के उन प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया गया जिनका परीक्षा परिणाम  शत प्रतिशत रहा था । मंच संचालन प्रीतपाल कौर द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट अधिकारी आदिश बिंदल , विभागाध्यक्ष श्री रविन्द्र साईं , पूनम सैनी , इंद्रजीत ढींडसा, नीरज कुमार, सुनील राय , वीरेंद्र गुप्ता, सुनीता रानी, पंकज गर्ग , कुलबीर लाठवाल , नवनीत गुप्ता , कुलदीप सिंह , पारुल सभरवाल व भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

ambala coverage news : एसडी कालेज में ज्ञानगोष्ठी का किया आयोजन

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें