ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर

अम्बाला | पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने कहा कि प्रदेश सहित पूरे देश में किसान -मजदूर – व्यापारी वर्ग की एकजुटता से राष्ट्रव्यापी बंद को सफल बनाकर मोदी सरकार की तानशाही से आम जनता पर थोपे जा रहे काले कानूनों को लेकर सरकार को करारा जवाब दिया है | मलौर ने प्रधानमन्त्री मोदी पर वार करते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमन्त्री की झूठ की राजनीति को अच्छी तरह समझने लग गई है | प्रधानमन्त्री मोदी की झूठ की राजनीति के दिन अब लद चुके है व देश की जनता एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है | हर गांव में सब की सहमति भाजपा पार्टी के बायकाट के पोस्टर – बैनर लगा दिए गए हैं | एक तरफ तो पूरा देश जहाँ कोरोना महामारी से लड़ रहा है वहीं भाजपा सरकार के लिए गए किसान – मज़दूर विरोधी फैसलों की वजह से उन्हें महामारी की परवाह ना करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है |पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार किसान को एम एस पी की गांरटी देने से पिछे क्यूं हट रही है ?  पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा झूठे वायदों की राजनीति की है | मलौर ने कहा कि देश की की जनता से अच्छे दिन  लाने के वायदे करने वाले मोदी ने हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख डालने , देश में काला धन वापिस लाने , बुलेट ट्रेन चलाने , रोजगार , स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने , महगांई कम करने जैसे अनेक लोक लुभावने वायदे किए थे | भाजपा नेता लोगों को सिर्फ धर्म के नाम पर भड़का कर झूठे वायदे कर राजनीतिक लाभ उठाना जानते हैं | ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर
पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने कहा कि आज देश का अन्नदाता भाजपा सरकार की अनदेखी का शिकार होकर सड़को पर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है | देश के इतिहास में पहली बार एेसा हुआ जब देश के किसानों पर सरकार की तानाशाही थोपी जा रही है एवं उन्हे लाठियां खानी पड़ रही है | भाजपा सरकार उनकी आवाज सुनने की बजाय उनके आंदोलन का दमन करने का प्रयास कर रही है | पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने कहा कि आज देश का किसान सड़कों पर है, क्योंकि भाजपा सरकार ने उसके खेत-खलिहान पर चंद पूंजीपतियों के कब्जे की साजिश को अंजाम दिया है। भाजपा ने किसान विरोधी बिल लाकर उसके भविष्य को चौपट किया है। पूर्व विधायक एवं सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी चौ जसबीर मलौर ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी अन्नदाता की हर लड़ाई में किसानों के साथ हैं। इस मौके पर अंनतराम काजल , सुरजीत पंजोखरा , मलिक सिंह जगौली , बलजिन्द्र बलाना , राजबीर काला , लाभ सिंह ठरवा ,  कृष्ण लाल काला पूर्व जिला परिषद सदस्य ,टिकां कावलां , सुभाष फौजी कावलां ,  हरपाल लाहरसा , सोहन सारगां , दलजीत मलौर , राहुल भारद्वाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे | ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर  ambala today news भारत बंद को सफल बना देश की जनता ने दिया प्रधानमन्त्री मोदी को वायदाखिलाफी का करारा जवाब : जसबीर मलौर

Leave a Comment

और पढ़ें