वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Today News : कोविड को लेकर प्रशासन ने जारी किए नंबर, अगर है आपको शिकायत तो करें फोन

यमुनानगर। कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 94.57 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 183 दिन है। अब तक जिले में कुल 5617 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 4 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 5312 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 26 नवम्बर 2020 को 8 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 39 वर्षीय पुरूष बहादुरपुर से, 42 वर्षीय महिला गांव खुर्दी से, 29 वर्षीय पुरूष थर्मल कालोनी से, 58 वर्षीय पुरूष सैक्टर 15 हुडडा जगाधरी से, 27 वर्षीय पुरूष गांव ताजकपुर से, 42 वर्षीय महिला गांव गांव बिलासपुर से, 66 वर्षीय पुरूष गांव सभापुर से, 40 वर्षीय पुरूष गांव खारवन का रहने वाला है जिला यमुनानगर में 134 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेटÓ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 205 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 19 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 26 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 810 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 125984 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 117552 सैम्पलों की रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 2815 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment