वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala today news: पढ़िए खबर: सोनी सब के शुभ लाभ- आपके घर में के कलाकारों ने सेट पर लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन कर त्यौहारी सीजन की शुरूआत की

अंबाला कवरेज @ मुंबई। सोनी सब के शुभ लाभ- आपके घर में के सेट पर सविता (गीतांजलि टिकेकर), निरंजन (नासिर खान) और दिव्या (छवि पांडे) ने बड़े उत्साह और धूम-धाम से लक्ष्मी पूजा का आयोजन कर त्यौहारों के सीजन की शुरूआत की। इस शो को दर्शकों से लगातार प्यार और तारीफें मिल रही हैं, क्योंकि यह उनकी रोजाना की जिन्दगी में भक्ति और आध्यांत्मी के बीच सही संतुलन का रास्ताा दिखाता है। इस शो का थीम माँ लक्ष्मी के प्रति सविता की असीम श्रद्धा के इर्द-गिर्द घूमती है और माँ लक्ष्मीआ उसे आत्मपरिवर्तन का मार्ग दिखाती हैं। त्यौहारों का यह सीजन देवी लक्ष्मी की पूजा करने, उनका आशीर्वाद लेने और खुद को बेहतर बनाकर अपने जीवन में उनका स्वाागत करने के लिए बिलकुल सही समय है। त्यौहारों के इस सीजन में सारे कामों की शुद्ध और अच्छी शुरूआत के लिये इन कलाकारों ने सेट पर पूरे दिल से लक्ष्मी पूजा की और दैवीय अनुभूति तथा सकारात्मनक ऊर्जा को महसूस किया। कहानी के मामले में अभी इस शो ने दर्शकों को बांधकर रखा है। इसमें एक महत्वूपूर्ण मोड़ दिखाया जा रहा है जिसमें वैभव की शादी के लिए अपने परिवार को मनाने में सविता कोई कसर नहीं छोड़ रही है।Ambala today news: पढ़िए खबर: सोनी सब के शुभ लाभ- आपके घर में के कलाकारों ने सेट पर लक्ष्मी पूजा का भव्य आयोजन कर त्यौहारी सीजन की शुरूआत की

Ambala today news: पढ़िए खबर: मुन्नाभाई से मेरी डोली मेरे अंगना तक का सफर खूबसूरत रहा: रुद्राक्षी गुप्ता

 

सेट पर लक्ष्मीे पूजा करने के अपने अनुभव के बारे में इन कलाकारों ने कहा: सविता का रोल कर रहीं गीतांजलि टिकेकर ने कहा, इस शो में मेरा किरदार लक्ष्मीड माँ का बड़ा भक्त है और सेट पर अपने साथी कलाकारों के साथ पूजा करने से मुझे नई ताजगी मिली है। हमारी टीम ने इस सफर को दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक और अनोखा बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठि काम किया है। और लगातार मिल रहे उनके प्याुर से हम बहुत खुश हैं। मेरा मानना है कि लक्ष्मी माँ हम सभी पर अपना आशीर्वाद बरसा रही हैं और हम अपने दर्शकों का मनोरंजन करते रहने, बेहतरीन काम करने और अच्छी यादें देने का वादा करते हैं। सविता लक्ष्मीं माँ की सच्ची भक्त है और उसके साथ आत्म-परिवर्तन की इस यात्रा में मुझे मजा आ रहा है। शुभ लाभ- आपके घर में के सेट पर विभिन्न् त्यौहार मनाने का हमें मौका मिल रहा है और लक्ष्मीम पूजा के साथ हुआ यह शुभारंभ निश्चित रूप से यादगार रहेगा।
दिव्या की भूमिका निभा रहीं छवि पांडे ने कहा: लक्ष्मी का किरदार निभाना और सेट पर पूरी टीम के साथ उनकी पूजा करने का मौका मिलना मुझे सौभाग्य जैसा लग रहा है। इससे मुझे अपनी स्किल्स में ज्यादा गहराई तक उतरने और बतौर एक कलाकार अपनी पहुँच को जानने में मदद मिलती है। पूजा करने का अनुभव बहुत खास है और इससे अपने आस-पास तुरंत सकारात्मकता का एहसास होता है। मेरे प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूँ। मैं आपको आश्वस्तं कर सकती हूँ कि आने वाले एपिसोड्स में स्टोरीलाइन ज्यादा दिलचस्प और रोचक होगी। तो देखते रहिये और इस शानदार सफर में हमारा साथ दीजिये।
निरंजन की भूमिका निभा रहे नासिर खान ने कहा, अपने सेट के परिवार के साथ यह पूजा करने का अनुभव बेहतरीन था और हमने हमारे शो और हम सभी पर आशीर्वाद बरसाने के लिये माँ लक्ष्मी का आभार जताया। निरंजन की भूमिका निभाना मेरे लिए मस्ती भरे सफर से कम नहीं रहा है और इतने अनोखे शो में काम करने का एहसास सुखद लगता है।

देखते रहिये शुभ लाभ- आपके घर में प्रत्येक सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे, केवल सोनी सब पर

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.