वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala today news: पढ़िए खबर: मुन्नाभाई से मेरी डोली मेरे अंगना तक का सफर खूबसूरत रहा: रुद्राक्षी गुप्ता

अंबाला कवरेज @ मुंबई। रुद्राक्षी गुप्ता हाल ही में खबरों में थीं। वो कोई और नहीं बल्कि मुन्नाभाई में अरशद वारसी की पत्नी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री हैं। वो अब भारत में गांव-प्रेमियों के पहले मनोरंजन चैनल, आजाद के नए शो मेरी डोली मेरे अंगना में प्रीता चाची के रूप में लीड नायिका जानकी की चाची का रोल निभा रही हैं। ये रोल एक दबंग, सत्ता की भूखी, स्वार्थी, महत्वाकांक्षी, जोड़-तोड़ करने वाली और शातिर दिमाग वाली महिला का है, जो अपने बेटे को बहुत लाड़-प्यार करती हैं और चाहती हैं कि वो ही परिवार का वारिस बने। मूलत: उत्तराखंड से आईं रुद्राक्षी गुप्ता के सर्वश्रेष्ठ कामों में चल मन जीतवा जाइए, आपके आ जाने से और जसुबेन जयंतीलाल जोशी की जॉइंट फैमिली सहित अन्य शोज शामिल हैं। यहां, रुद्राक्षी अपने नए शो के बारे में बात कर रही हैं।

आपने किस बात से प्रेरित होकर आजाद के नए शो ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ को स्वीकार किया?
यह शो का कॉन्सेप्ट था, जिसने मुझे आकर्षित किया।Ambala today news: पढ़िए खबर: मुन्नाभाई से मेरी डोली मेरे अंगना तक का सफर खूबसूरत रहा: रुद्राक्षी गुप्ता

Ambala today news: पढ़िए खबर: बेस्टसेलर अब और भी स्पोर्टी है: ऑडी इंडिया ने ऑडी Q5 की बुकिंग शुरू की

शो में अपने रोल के बारे में बताएं?
इस किरदार के अलग-अलग शेड्स ने मुझे अपनी पूरी अभिनय कुशलता के साथ परफॉर्म करने के लिए प्रेरित किया। प्रीता चाची का किरदार निभाना एक चुनौती है, क्योंकि वो जो चाहती हैं उसे सुनिश्चित करने के लिए वो हर तरकीब आजमाती हैं।

 

 

 

 

आजाद गांव प्रेमी दर्शकों के लिए है? इस कहानी में ऐसा क्या है, जो इसे बाकी शोज से अलग बनाता है?
मैं गांव प्रेमी दर्शकों को इस शो की सिफारिश करूंगी क्योंकि इसमें वो सभी रिश्ते और विषय हैं, जो उनकी रोज की जिंदगी का हिस्सा हैं।

आपने इस शो की तैयारी कैसे की?
मैंने स्क्रिप्ट और भाषा पर काम किया और किरदार के लिए खुद को तैयार करने का प्रयास किया।

इस महामारी के बीच में शूटिंग कैसे हो रही है?
स्थिति बहुत गंभीर है लेकिन हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्रू मेंबर्स सभी सावधानियां बरत रहे हैं।

अपने शुरूआती वर्षों के बारे में बताएं। आप एक्टर कैसे बनीं?
मैं एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर हूं। मैंने पंडित बिरजू महाराज जी के मार्गदर्शन में 14 साल कथक सीखा। मैंने नृत्य और अभिनय के बीच समानताएं पाईं क्योंकि दोनों ही फॉर्म्स अभिव्यक्ति के बारे में हैं।

अपने अब तक के कार्यों के बारे में बताएं?
मैंने जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी जी, प्रकाश मेहरा जी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जी के साथ काम किया है। मैंने हॉलीवुड फिल्म ‘रिटर्न आॅफ राजापुर’ में भी काम किया है और टीवी इंडस्ट्री के सभी दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। मैंने अभी-अभी यशराज बैनर की एक फिल्म पूरी की है।

आपको टीवी पर काम करना क्यों आकर्षक लगता है?
इसलिए, क्योंकि हम अपने देश के हर घर में दिखाई देते हैं।

– आपके पसंदीदा शौक क्या हैं?
सिंगिंग, डांसिंग और पेंटिंग।

आप किस जगह पर छुट्टियां बिताना चाहेंगी?
पेरिस और स्विट्जरलैंड।

आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है?
मेरा काम मेरा जुनून है। और जब मैं खुद को कैमरे के सामने पाती हूं तो मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है। यह मुझे जबर्दस्त जोश और सकारात्मकता से भर देता है।

आपके लिए आजाद होने का मतलब क्या है?
अभिव्यक्ति की आजादी, विचारों की आजादी। मेरे लिए आजाद होने का मतलब है कि आप आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हो सकते हैं। मैं नहीं चाहती कि कोई मुझे मेरे सपने को पूरा करने से रोके।

देखिए मेरी डोली मेरे अंगना, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे आजाद पर। यह चैनल टाटा स्काई पर 183, डीडी फ्रीडिश चैनल नंबर 36 पर उपलब्ध है और एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देखा जा सकता है।

बिगिनेन मीडिया
बिगिनेन मीडिया की शुरूआत अक्टूबर 2019 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। जैसा कि इसका नाम है, बिगिनेन असल में जर्मन शब्द है, जिसका मतलब है ‘कुछ नए की शुरूआत’। इस संस्थान का उद्देश्य जनता-आधारित उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देना है। यह ग्रामीण दर्शकों के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई प्रभावशाली कहानियों के जरिए उन्हें एक बढ़िया अनुभव देना चाहता है और हर उस जगह मौजूद रहना चाहता है, जहां दर्शक हैं। जो जन-आधारित विचारधारा बिगिनेन मीडिया को परिभाषित करती है, उसमें लंबे समय तक ग्राहकों से रिश्ता बनाए रखने के सिद्धांत शामिल हैं। इसका उद्देश्य नए, विश्वसनीय, रचनात्मक मनोरंजक अनुभव देना और संबंधित मल्टीमीडिया उत्पादों को विकसित करना है। बिगिनेन मीडिया का रणनीतिक मूल्य है नवीनता, जो इसकी कॉरपोरेट संस्कृति का मूलभूत हिस्सा है। यह संस्थान, संगठन की शक्ति में यकीन रखता है और इसके प्रमुख मूल्यों में लोगों की मांग का ख्याल रखना, सभी को शामिल करना, विविधता अपनाना, संवेदनशील रहना, बाजार पर केंद्रित रहना और सभी तक पहुंच बनाना शामिल है।
आजाद चैनल
बिगिनेन मीडिया की पहली पेशकश है आजाद, जो भारत का पहला ऐसा प्रीमियम हिंदी एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसमें विशेष तौर पर ग्रामीण विचारधारा और ग्रामीण परिवेश के लिए कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। पीपल फर्स्ट. रूरल फर्स्ट (सबसे पहले जनता, सबसे पहले ग्रामीण) के अपने उद्देश्य के साथ आजाद चैनल, मई 2021 से डीडी फ्री डिश और प्रमुख क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म आॅपरेटर्स पर उपलब्ध है। इसमें ड्रामा, एक्शन और रोमांस के साथ-साथ मनोरंजक फिल्में और बच्चों के कार्यक्रम आदि दिखाए जा रहे हैं। आजाद डीडी फ्री डिश पर चैनल नंबर 36 पर उपलब्ध है।Ambala today news: पढ़िए खबर: मुन्नाभाई से मेरी डोली मेरे अंगना तक का सफर खूबसूरत रहा: रुद्राक्षी गुप्ता

Ambala today news: पढ़िए खबर: क्यों विशेष है इस बार 24 अक्तूबर का करवा चौथ का व्रत मदन गुप्ता सपाटू

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.