वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के 1625 पात्रों को मिलेंगे प्लॉट, निगम ने भरवाए स्व घोषणा पत्र

अंबाला कवरेज@ यमुनानगर। किरायेदारों व बेघरों को घर देने के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के पात्रों को प्लाट देने के लिए नगर निगम ने मात्र दो दिन में 1625 पात्रों से स्व घोषणा पत्र भरवाए है। पात्रों को जगाधरी के सेक्टर 23 में प्लाट दिए जाएंगे। दो दिन पहले ही निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर स्व घोषणा पत्र भरवाने के लिए निगम के 122 कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। निगम कर्मियों ने प्रत्येक वार्ड में पात्रों के पास जाकर उनसे स्व घोषणा पत्र भरवाए और उनकी जांच की। दो दिन में यह कार्य पूरा करने पर निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने सभी कर्मियों की बैठक बुलाकर उनकी पीठ थपथपाई। निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के जिन बीपीएल परिवारों के पास अपना आवास नहीं है, उन्हें पक्का मकान बनाने को प्लॉट व फ्लैट लेने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना शुरू की हुई है। योजना के तहत पात्रों को अपना मकान बनाने के लिए सेक्टर 22, 23, 24 व 26 में प्लॉट दिए जाने हैं। पहले चरण में जगाधरी के सेक्टर 23 में 2008 पात्रों को प्लॉट दिए जाने की सूची मिली है। इन पात्रों के पास अपना मकान या प्लॉट है या नहीं। इसके लिए सरकार के निर्देशों पर इन पात्रों से स्व-घोषणा पत्र भरवाए गए। दो दिन पहले इस कार्य के लिए नगर निगम के लगभग 122 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन कर्मियों ने पात्रों के पास जाकर उनसे स्व-घोषणा पत्र भरवाएं। इस दौरान 2008 में से कुल 1625 पात्रों से स्व घोषणा पत्र भरवाए गए। इनमें से 137 पात्र संदिग्ध है। जिनकी जांच की जाएगी। जबकि 383 लंबित है। इनमें से कुछ का आवेदन करते समय दिया गया पता सही नहीं मिला। कुछ का नंबर बंद या गलत है। कुछ ने प्लॉट लेने से मना कर दिया व कुछ यहां से दूसरे जिलों व राज्यों में शिफ्ट हो गए। भरवाए गए 1625 पात्रों के स्व घोषणा पत्रों में से 1488 सही है। इन पात्रों को प्लाट देने की अगली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किस्त पूरी होते ही इन पात्रों को प्लॉट दिए जाएंगे। मौके पर उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव, सीएसआई सुनील दत्त, सीएसआई हरजीत सिंह, सहायक अभियंता कुलदीप यादप, मुनेश्वर भारद्वाज, दीपक सुखीजा, राजेश कुमार, टीपीई कमलवीर सिंह, एमआईएस कमलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
3139 ने कराई थी प्लाट के लिए बुकिंग, 24 जून को ऑनलाइन ड्रा से किया गया था प्लाटों का आवंटन –
निगम आयुष आयुष सिन्हा ने बताया कि योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग पोर्टल पर 13 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए थे। अंतिम तिथि तक प्लॉट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए बुकिंग शुरू की थी। हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर 15 फरवरी तक 3139 लोगों ने प्लाट के लिए बुकिंग कराई थी। बीती 24 जून को ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से इन पात्रों के प्लाटों का आवंटन किया गया था। इन पात्रों को जगाधरी के सेक्टर 22, 23, 24 व 26 में प्लॉट दिए जाने है। कुछ दिन पहले सेक्टर 23 में 2008 पात्रों को प्लॉट देने की सूची निगम के पास पहुंची थी। यह पात्र योजना के सही हकदार है या नहीं, इसके लिए इनसे स्व-घोषणा पत्र भरवाए गए।
सेक्टरों में दिए जाएंगे एक-एक मरले के प्लॉट –
नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पात्रों के पास जाकर स्व-घोषणा पत्र भरवाएं गए। जिसमें पात्रों ने यह घोषणा की कि उसके पास राज्य में कहीं भी आवासीय भूखंड व रिहायशी मकान नहीं है। न ही उसने व उसके किसी परिवार सदस्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ लिया है। निगम कर्मियों ने स्व-घोषणा पत्र में लिखी हर शर्त उन्हें बताकर उसे भरवाएं। इसके बाद उनके हस्ताक्षर करवाए गए। योजना के अनुसार सरकार की ओर से पात्रों ने प्लॉट बुक करने के लिए दस हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए थे। इसके बाद किस्तों में बाकी रुपये जमा कराए जा रहे है। पात्रों को एक-एक मरले का प्लॉट दिया जाना है। प्लाट मिलने के बाद लाभार्थी यहां अपना मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। घर बनाने के लिए सरकार द्वारा लोन की सुविधा भी दी जाएगी। ताकि हर बेघर का अपना मकान हो सके।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.