वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

राहुल गांधी के जन्म दिवस पर मरीजों में फल वह मेडिकल सामग्री बांटी: वेणु अग्रवाल

वेणु अग्रवाल

अंबाला (आर्य बंसल)। अंबाला छावनी में पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा अंबाला छावनी वेणु अग्रवाल की अध्यक्षता में आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान राहुल गांधी के जन्म दिवस पर व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रधान कुमारी शैलजा के दिशा निर्देश अनुसार अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में लगभग 150 मरीजों को फल व खाद्य सामग्री बांटी गई। कोविड-19 में कार्य कर रहे डॉक्टर व स्टाफ के लिए -95 मास्क, कैप, शू कवर,गलबस,सैनिटाइजर आदि वितरित किए गए। वेणु अग्रवाल ने कहा कि हमेशा ही कांग्रेस कमेटी असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है। इसीलिए राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कोविड-19 की बीमारी में जूझ रहे लोगों में जाकर सेवा कर रहे डॉक्टर व स्टाफ को भी अंबाला छावनी कांग्रेस कमेटी की ओर से सलूट भी किया गया। इस अवसर पर हीरा लाल यादव, अशोक जैन ,पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल ,परमिंदर सिंह परी ,डिंपल मित्तल ,राजीव सूद, अशोक दुआ, रतनलाल, रोहित टूंडला, अभिषेक, संदीप अग्रवाल, जॉनी सोनकर, दीपक भसीन आदि मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें