वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अंबाला शहर डीएवी मुरलीधर के स्टूडेंट्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 28 स्टूडेंट्स ने हासिल किए 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक

अंबाला कवरेज @ निखिल सोबती। सीबीएसई की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मुरलीधर डीएवी के विद्यार्थियों ने विशेष मुकाम हासिल किया। कोविड-19 के चलते इस बार परीक्षा परिणाम में कुछ देरी हुई। लेकिन इस देरी में भी विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 100% का आंकड़ा छू गया। विद्यालय में कुल 28 विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया और 60 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए।

AMBALA COVERAGE NEWS: स्टूडेंट्स ने सीबीएसई के रिजल्ट घोषित करने के लिए बनाए फार्मूले पर जताया राज, पढ़िए क्या है 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला व स्टूडेंट्स को क्या है एतराज

प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि 75% से ऊपर अंक लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 170 रही। 298 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहे। आर्ट्स की कीर्ति और रागिनी सहगल ने 99.2% लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नॉन मेडिकल में अनंदिता 99% अंक लेकर प्रथम रही। दृष्टि 98% अंक लेकर वाणिज्य में प्रथम स्थान पर रही और मेडिकल में आकाश गर्ग ने 97.4% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फिजिकल एजुकेशन, हिंदी, पोलिटिकल साइंस, संगीत, गणित, इकोनॉमिक्स विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सभी 10 विद्यार्थियों पर विद्यालय को गर्व है। विद्यालय के चेयरमैन राजेंदर नाथ, प्रबंधक, डॉ. विवेक कोहली एवं प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने अध्यापकों व अभिभावकों को विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आपको भी है सीबीएसई (CBSE) के 10वीं व 12वीं के रिजल्ट का इंतजार, तो एक बार जरुर पढ़े यह खबर

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें