वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाबी गायक जैली का ‘दिलजानी’ वीडियो ट्रेक रिलीज

'Diljani' video track release of Punjabi singer Jaili

अंबाला सिटी। मशहूर पंजाबी गायक जैली की एक नया वीडियो पहले ही दिन सोशल मीडिया पर जमकर टोल हो रहा है और युवाओं की पसंद बनता जा रहा है। शुक्रवार को अंबाला सिटी के हाइवे पर बने अमरपाली रिसोर्ट में पंजाबी गायक जैली के गीत ‘दिलजानी’ को रिलीज किया गया। इस दौरान पंजाबी गायक बॉबी बाजवा व अन्य कई कलाकार मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए जैली ने कहा कि दर्शकों का हमेशा उन्हें प्यार मिलता रहा है और वह उम्मीद करते हैं कि आज रिलीज हुए इस गाने को भी दर्शक अपना प्यार देंगे।

मीडिया से बात करते हुए जैली ने बताया कि इस पंजाबी ट्रेक ‘दिलजानी’ को सतरंग इंटरटेनर बैनर्स ने रिलीज किया है और इस ट्रेक के प्रड्यूशर कश्मीर सिंह सोहल हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजिक डायरेक्टर विशाल खन्ना और लेखक निम्मा लोहारका है, जबकि वीडियो बॉबी बाजवा ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग पंचकूला के समीप हुई है और गाने में मॉडलिंग आरती शर्मा कर रही है, जबकि मेल मॉडल जतिंद्र जेज हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह कई पंजाबी गीत गा चुके हैं जोकि हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में काफी पसंद किए गए हैं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें