वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage हरियाणा में अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी जातियांं अब अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल होंगी

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहाँ हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा राज्य की पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में क्रम संख्या -1 से 7 जातियों नामतः अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी को हटाकर हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है।अब इन जातियों को अनुसूचित जाति वर्ग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 50 पर उल्लेखित राय सिख जाति को भी हटाया गया है और इसे भी हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए सूची में क्रम संख्या 31 पर जंगम-जोगी जाति शब्द को संशोधित कर जंगम कर दिया गया है।हरियाणा सरकार की ओर से अनुसूचित जाति आयोग राज्य के ‘नायक’ समुदाय को अनुसूचित जाति वर्ग की सूची में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजेगा। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस संबंध में आगे की कार्यवाही की जायेगी।ambala coverage हरियाणा में अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी जातियांं अब अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल होंगी

ambala coverage हम सभी को श्री गुरु नानक देव जी के दिखाए गए मार्ग व आदर्शों पर चलना चाहिए : बंडारू दत्तात्रेय

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें