अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम विंडो पर दर्ज प्लॉट के अलॉटमेंट लेटर समय पर जारी न करने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शहरी स्थानीय निकाय, भिवानी के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मुख्यमंत्री के ओएसडी और मुख्यालय पर सीएम विंडो की निगरानी कर रहे भूपेश्वर दयाल ने कहा कि सरकार द्वारा जनता को सभी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, कार्य में देरी करने को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में उपरोक्त कार्रवाई की गई है।भूपेश्वर दयाल ने बताया कि अशोक कॉलोनी, भिवानी के निवासी शंकर द्वारा सीएम विंडो पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया कि वर्ष 1985 में बोली के तहत उसने नगर परिषद्, भिवानी से एक प्लॉट खरीदा था। उसने प्लॉट के मूल्य की एक चौथाई राशि तथा सिक्योरिटी का पैसा जमा करवा दिया था। लेकिन नगर परिषद् द्वारा उसे आज तक प्लॉट का ऑलाटमेन्ट लेटर जारी नहीं किया गया।उन्होंने बताया कि प्रार्थी प्लॉट की बकाया राशि भरने के लिए तैयार है। लेकिन 12 मई, 2022, 4 अगस्त, 17 नवंबर, 2022 तथा 5 अक्तूबर, 2023 को बार-बार रिमाइंडर जारी करने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही रिपोर्ट अपलोड नहीं की गई। नगर परिषद् भिवानी के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह बतौर प्रशासकीय कार्यभारी अधिकारी होने के कारण इस मामले में कार्यवाही करवाने की जिम्मेवारी उनकी बनती है। इसलिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले में की गई देरी के लिए जिम्मेवार शहरी स्थानीय निकाय, भिवानी के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव को संबंधित मामले में कार्यवाही कर रिपोर्ट शीघ्रातिशीघ्र भिजवाने के भी निर्देश दिए हैं।ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने कहाकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ध्येय है कि जनता को हर हाल में तय समयावधि में सभी सुविधाएं मिले, इसमें किसी स्तर पर भी किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। मुख्यमंत्री न केवल सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं, बल्कि वे अन्य माध्यमों से प्राप्त नागरिकों के प्रतिवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाते हैं। इसलिए अधिकारी व कर्मचारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और अपने कार्य में किसी भी प्रकार की देरी या कोताही न बरतें, ऐसा न करने वालों पर समय-समय पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।ambala coverage सीएम विंडो : प्लॉट अलॉटमेंट लेटर जारी न करने पर ULB भिवानी का कार्यकारी अधिकारी सस्पेंड
ambala coverage सीएम विंडो : प्लॉट अलॉटमेंट लेटर जारी न करने पर ULB भिवानी का कार्यकारी अधिकारी सस्पेंड
और पढ़ें
Игровое заведение Пинко|Наслаждайтесь миром удачи|с захватывающими слотами.
May 11, 2026
8:54 am
No Comments
Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!
May 10, 2026
11:15 am
No Comments
Лучшие игровые залы пинко-формат – откройте свой азарт заметьте получите высокие вознаграждения.
May 10, 2026
7:16 am
No Comments
Understanding Instructions
May 10, 2026
12:51 am
No Comments
Акции в Pinco Казино для новых игроков только здесь поражают разнообразием! Зарегистрируйтесь и выиграйте в любой момент!
May 8, 2026
3:58 pm
No Comments
और पढ़ें
Игровое заведение Пинко|Наслаждайтесь миром удачи|с захватывающими слотами.
May 11, 2026
8:54 am
No Comments
Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!
May 10, 2026
11:15 am
No Comments
Лучшие игровые залы пинко-формат – откройте свой азарт заметьте получите высокие вознаграждения.
May 10, 2026
7:16 am
No Comments
Understanding Instructions
May 10, 2026
12:51 am
No Comments
Акции в Pinco Казино для новых игроков только здесь поражают разнообразием! Зарегистрируйтесь и выиграйте в любой момент!
May 8, 2026
3:58 pm
No Comments