ambala coverage उपायुक्त डा0 शालीन ने सोमवार को नागरिक सेवा सदन नजदीक बस स्टैंड अम्बाला शहर से नेकी की दीवार का शुभारम्भ किया।

अम्बाला कवरेज @ अम्बाला – उपायुक्त डा0 शालीन ने सोमवार को नागरिक सेवा सदन नजदीक बस स्टैंड अम्बाला शहर से नेकी की दीवार का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने जिला रैड क्रास सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिये यहां पर उपलब्ध करवाये गये सर्दी के कपड़े भी वितरित करने का काम किया। इस मौके पर उन्होंने नागरिक सेवा सदन  का भी दौरा किया। यहां पंहुचने पर जिला रैड क्रास सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी ने उपायुक्त को पर्यावरण का प्रतीक पौधा देकर व नागरिक सेवा सदन के प्रधान राजेश खोसला ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।उपायुक्त डा0 शालीन ने नेकी की दीवार का शुभारम्भ करते हुए कहा कि जिला प्रशासन अम्बाला द्वारा जरूरतमंद लोगों को सर्दी में बचाव हेतू नेकी की दीवार के माध्यम से गर्म वस्त्र व अन्य चीजें उपलब्ध हो सकें, इसके लिये आज यहां से शुरूआत की गई है। उन्होंने सभी दानी सज्जनों से अपील की कि वे इस मुहिम में अपना योगदान दें। आमजन भी यदि अपनी इच्छा से सहयोग देना चाहते हैं तो वे भी सहयोग दे सकते हैं, मकसद सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। जिला प्रशासन द्वारा रैड क्रास सोसायटी के माध्यम से यह कार्य किये भी जा रहे हैं लेकिन आमजन व संस्थाओं का सहयोग भी इसके लिये आवश्यक है। संस्थाओं द्वारा सामाजिक हित के लिये जा कार्य किये जा रहे हैं, वह सराहनीय है।ambala coverage उपायुक्त डा0 शालीन ने सोमवार को नागरिक सेवा सदन नजदीक बस स्टैंड अम्बाला शहर से नेकी की दीवार का शुभारम्भ किया।

ambala coverage अंबाला हजारों विद्यार्थियों ने दिया नॉट -2023 का एग्जाम

इसके उपरांत उपायुक्त ने नागरिक सेवा सदन  का भी दौरा किया। उन्होंने जिला रैड क्रास सोसायटी सचिव से यहां पर रैन बसेरा से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा छोटे बच्चों के लिये यहां पर क्रैच की व्यवस्था की गई है तथा छोटे बच्चों के लिये झूलों की व्यवस्था के अन्य व्यवस्थाएं यहां पर उपलब्ध हैं। जिला रैड क्रास सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी ने रैन बसेरा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं बारे उपायुक्त को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि यहां पर एक हॉल में 25 लोगों के लिये व्यवस्था की गई है। यहां पर संस्थाओं के सहयोग से अन्य व्यवस्थाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। जिला रैडक्रॉस सोसायटी सचिव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति ठंड के मौसम में इन रैन बसेरो में आकर रूक सकता हैं। इसके साथ-साथ अम्बाला शहर रेलवे स्टेशन के बाहर अस्थाई रूप से एक बस भी स्थापित की गई हैं, जिसमें जो भी जरूरतमंद या अन्य होता है, उसे रात को रूकने के लिये स्थान उपलब्ध करवाया जाता है। यहां पर भी बिस्तरों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार आज अम्बाला शहर में नेकी की दीवार का शुभारम्भ किया गया है, उसकी प्रकार अम्बाला छावनी बस स्टैंड के नजदीक भी जल्द नेकी की दीवार शुरू करते हुएजरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा।इस मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी, नागरिक सेवा सदन के प्रधान राजेश खोसला, जनरल सेक्रेटरी सुरेन्द्र मल्होत्रा, पूर्व प्रधान सुमन भटनागर, नागरिक सेवा सदन से अनिल प्रसाद, स्वर्ण सिंह सैनी, महिन्द्र भटनागर, बद्रीनाथ, भूषण कुमार, अशोक कुमार, मनोज सैनी, बलजीत सिंह के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।ambala coverage उपायुक्त डा0 शालीन ने सोमवार को नागरिक सेवा सदन नजदीक बस स्टैंड अम्बाला शहर से नेकी की दीवार का शुभारम्भ किया।

ambala coverage अंबाला हजारों विद्यार्थियों ने दिया नॉट -2023 का एग्जाम

Leave a Comment

और पढ़ें