अम्बाला कवरेज @चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों से हरियाणा निरंतर औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर है। सरकार द्वारा निवेशकों को दिए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहनों व रियायतों के चलते देश–विदेश के निवेशक हरियाणा की ओर रुख कर रहे हैं। गुरुग्राम के बाद अब आईएमटी खरखौदा भी औद्योगिक विकास की दृष्टि से विकसित होने जा रहा है।खरखौदा में मारुति सुजुकी के मेगा प्लांट के बाद अब यूनो मिंडा लिमिटेड भी लगभग 1100 करोड़ रुपए के निवेश के साथ अपना मेगा प्रोजेक्ट लगाएगी, जिससे इस क्षेत्र का और अधिक विकास होगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं हुई हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 16वीं बैठक के दौरान यूनो मिंडा लिमिटेड को मेगा प्रोजेक्ट के लिए लगभग 94.32 एकड़ भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा, सुजुकी मोटरसाईकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भी आईएमटी खरखौदा में लगभग 2 हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ मेगा प्लांट लाने के लिए प्रस्ताव दिया है। बैठक में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, श्रम राज्य मंत्री श्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।पानीपत के पास लगेगा केमिकल्स एवं पेट्रोकेमिकल्सप्लांटःबैठक में जानकारी दी गई कि आइओसीएल पानीपत के निकट पॉलिस्टर चिप्स उत्पादन के लिए केमिकल्स एवं पेट्रोकेमिकल्स का मेगा प्लांट लगने जा रहा है। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) द्वारा यू फ्लैक्स लिमिटेड कोआइओसीएल पानीपत रिफाइनरी के पास 14 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी द्वारा लगभग 600 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।रोहतक में मारुति सुजुकी बढ़ाएगी आरएंडडी गतिविधियांःआईएमटी रोहतक में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) को आवंटित 700 एकड़ भूमि में से 600 एकड़ में भूमि पर एमएसआईएल लगभग 3600 करोड़ रुपए के निवेश के साथ अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) गतिविधियां पहले से ही संचालित कर रहा है, जिससे लगभग 3400 लोगों को रोजगार मिला है। अब एमएसआईएल ने अपनी इसी यूनिट के विस्तार हेतु शेष 100 एकड़ जमीन को भी लेने की ईच्छा व्यक्त की है, जिसे बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।ambala coverage आईएमटी खरखौदा में यूनो मिंडा लिमिटेड लगाएगी 1100 करोड़ रुपए का मेगा प्रोजेक्ट
ambala coverage आईएमटी खरखौदा में यूनो मिंडा लिमिटेड लगाएगी 1100 करोड़ रुपए का मेगा प्रोजेक्ट
और पढ़ें
Understanding Instructions
May 10, 2026
12:51 am
No Comments
Акции в Pinco Казино для новых игроков только здесь поражают разнообразием! Зарегистрируйтесь и выиграйте в любой момент!
May 8, 2026
3:58 pm
No Comments
और पढ़ें
Лучшие игровые залы пинко-формат – откройте свой азарт заметьте получите высокие вознаграждения.
May 10, 2026
7:16 am
No Comments
Understanding Instructions
May 10, 2026
12:51 am
No Comments
Акции в Pinco Казино для новых игроков только здесь поражают разнообразием! Зарегистрируйтесь и выиграйте в любой момент!
May 8, 2026
3:58 pm
No Comments