वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

अम्बाला कवरेज @ अम्बाला – हरियाणा गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रकार की योजनाएं बनाई है कि गरीब व्यक्ति का कल्याण हो और भारत विकसित राष्ट्र बन सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी वाली गाड़ी हिन्दुस्तान में दौड़ रही है और हर गांव और शहर में जाकर लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लोगों को उन योजनाओं का लाभ देने का काम भी मौके पर किया जा रहा है। श्री विज आज अंबाला के नन्हेड़ा  औकर धान में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।मोदी जी ने गरीब लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए अनेकों योनजाएं चलाई हुई हैं – विजइस मौके पर उन्होने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई। यहां पहुुंचने पर लोगों ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री का फूल-मालाओं से भव्य अभिनंदन किया। उन्होने कहा कि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पडे और सरकार की जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं है उनका लाभ उनके घर-द्वार पर ही मिले, इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ जन संवाद को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पैंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना आदि योजनाओं का लाभ लेने से जो व्यक्ति वंचित रह गये हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब लोगों का जीवन स्तर उठाने के लिए अनेकों योनजाएं चलाई हुई हैं तथा अन्तयोदय के सिंद्धात पर सरकार काम कर रही है ताकि अंतिम व्यक्ति का उदय हो। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीब का दुख-दर्द भली-भांति जानते हैं। वे एक गरीब घर से उठकर आए हैं जिन्होने रेलवे स्टेशन पर गाडिय़ों में चाय तक बेची है। उन्होने कहा कि देश के प्रति समर्पण और पार्टी में किए गये कार्यों एवं मेहनत के बल पर ही श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। यह बीजेपी मेंं ही संभव है कि एक आम कार्यकर्ता अपनी मेहनत से शीर्ष पद पर पहुंच सकता है।ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

अन्य पार्टियां तो परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले कुनबे हैं – विज

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक राजनैतिक पार्टी हैं और अन्य पार्टियां तो परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले कुनबे हैं। जिनमें चाहे गांधी-नेहरू की कांग्रेस, नितिश की पार्टी, लालू की पार्टी, टीएमसी में ममता या उसका भतीजा आदि ऐसे पारिवारिक पार्टियां है जो केवल अपने परिवार एंव कुनबे को आगे बढ़ाने के बारे में सोचते हैं। इन्हें देश हित की कोई चिंता नहीं है, जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी इस बात की चिंता कर रहे हैं कि हिन्दुस्तान कैसे विकसित राष्ट्र बने, इसी बात को ध्यान में रखकार काम किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देखा कि चुल्हे पर खाना बनाने से माताओं की आंखे धुएं से खराब हो जाती है तो उन्होने उज्जवला योजना शुरू की। माताओं-बहनों को पानी घर से दूर से लाना पडता है, इसलिए हर घर नल से जल योजना शुरू की और इस योजना के अंतर्गत हरियाणा में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। खुले में शौच मुक्त अभियान चलाकर लोगों की सोच बदलने का काम किया। इस बारे में 70 सालों में भी किसी ने नहीं सोचा था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जब लाल किले से जब पहला भाषण दिया तो उन्होने स्वच्छता की बात की और यह कहा कि हर घर में शौचालय हो। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जन-धन खाते खोलने की योजना शुरू की। इस योजना पर हमारे विरोधी भी हंसते थे कि खाते खोलकर क्या करेंगे। इससे भ्रष्टाचार की दुकान पर ताला लगा है और योजनाओं का पैसा सीधा पात्र लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है।ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के दो लाख गावों तथा शहरों में जायेगी – विज
श्री विज ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था कि केन्द्र से 100 रूपये भेजते हैं तो अंतिम व्यक्ति तक 15 रूपये ही पहुंचते हैं। बीच के 85 रूपये कहां जाते थे उसके बारे में किसी ने नहंी सोचा और यह भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोचा कि इस भ्रष्टाचार पर किस प्रकार से अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जो 6 हजार रूपये की राशि वार्षिक मिलती है उसे भी दो-दो हजार रूपये की तीन किश्ते सीधे किसान के खाते में पहुंचती है। इसी प्रकार, अन्य योजनाओं का भी लाभ डायरैक्ट बैनीफिट स्कीम के माध्यम से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि भारत जब 2047 में अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा तो उस समय भारत एक विकसित राष्ट्र हो। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के दो लाख गावों तथा शहरों में जायेगी तथा हरियाणा के भी 6200 गांवो में भी पहुंचेगी। मकसद एक है कि हम सबने मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देना है।ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

हमें अपने देश को विकसित देशों की श्रेणी में शामिल करना है – विज
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्व में  तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नही हुआ है, हमारा पड़ौसी देश पाकिस्तान वैसा ही बनता जा रहा है। दूसरा विकासशील देश जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे 37 देश हैं। हमें उन 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिये संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है। कोई भी कार्य लोगों के सहयोग के बिना पूरा नही होता, इसलिये हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार डबल इंजन की सरकार है और विकास कार्यों को तेज गति के साथ करवाया जा रहा है। उन्होने कहा कि अम्बाला सदर के इस क्षेत्र में गांव नन्हेड़ा, घसीटपुर, विद्यानगर, रंगिया मंडी क्षेत्र में 175 करोड़ 61 लाख रूपये की राशि से विभिन्न विकास के कार्य करवाए गये हैं जिनमें गली, नाले, कम्यूनिटी सैंटर, कनाल बेस्ड वाटर वर्कस, टयूबल, पेयजल पाईप लाईन, नाला, शमशान घाट, लिंक रोड़, रेलवे क्रॉसिंग रोड़ आदि कार्य करवाए गये हैं।अम्बाला छावनी में निरंतर विकास कार्यों की ब्यार बह रही हैउन्होने इस मौके पर यह भी कहा कि आपके आशीर्वाद से अम्बाला छावनी में निरंतर विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। विकास कार्यों के तहत अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग अम्बाला छावनी में 500 करोड रूपये की लागत से आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक, साईस म्यूजियम, लघु सचिवालय, आल वैदर स्वीमिंग पुल, जिम्नास्टिक हाल, कार पार्किंग, अनाज मंडी, नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, अटल कैंसर केयर सैंटर, बैंक स्कवेयर कम शॉपिंग मॉल, सुभाष पार्क, होम्योपैथिक कॉलेज के साथ-साथ अनेको-अनगिनत विकास कार्य है जिनमें से अधिकतर पर कार्य किया जा चुका है और कुछ पर कार्य शेष बचे हैं। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि अम्बाला के चारों तरफ रिंग रोड़ बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होने यह भी कहा कि अम्बाला में डोमैस्टिक एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया गया है और यह कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इस मौके पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टॉल का अवलोकन भी किया और यहां पर क्या-क्या कार्य किए गये हैं उसके बारे में जानकारी प्राप्त की।ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

इस अवसर पर उन्होने यह भी कहा कि देश में एक लंबे समय से चली आ रही उन समस्याओं का भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने समाधान किया है, जिससे साफ है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में नव निर्मित श्रीराम लला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।इस अवसर पर एलईडी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाईव संदेश भी सुना और देखा गया। इस दौरान उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों तथा राम कुमार शास्त्री द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत व गीता के श्लोकोच्चारण प्रस्तुत किए। इससे पहले गांव नन्हेड़ा में पहुंचने पर भाजपा के जोन प्रधान रवि चौधरी तथा वार्ड प्रधान मोहन सिंह पुण्डीर, पूर्व पार्षद ललिता प्रसाद, महेश नगर प्रधान विजेंदर चौहान, जसबीर जस्सी, फकीर चंद सैनी, शक्ति सिंह, श्याम सुंदर अरोड़ा, पृथ्वी नम्बरदार, परमजीत पम्मी, सुदर्शन सहगल व अन्य ने मुख्य अतिथि अनिल विज का यहां पहुंचने पर गांववासियों की ओर से उनका धन्यवाद करते हुए इस क्षेत्र में हुए करोड़ों रूपये की लागत से किए गये विकास कार्यों के लिए उनका दिल की गहराईयों से उनका आभार प्रकट किया।इस अवसर पर गांव नन्हेड़ा में स्वास्थ्य विभाग की 173 ओपीडी हुई, आयुष विभाग की 199 ओपीडी हुई, बिजली निगम द्वारा 4 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। वन विभाग द्वारा 100 व्यक्तियों को पौधे वितरित किए गये। वृद्धावस्था पैंशन का लाभ 11 लोगों को देने से सम्बन्धित कार्य किया गया। पीएम उज्जवला योजना के तहत एक लाभार्थी को योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी अपने विभागो से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों का योजनाओं का लाभ देने से सम्बन्धित कार्य किया गया। इसी प्रकार गांव करधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने का काम किया गया।ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.