वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage हरियाणा में हैट्रिक लगाने की तैयारी में मनोहर सरकार, संघ की सक्रियता का लोकसभा व विधानसभा चुनावों में असर दिखेगा

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़:  हाल ही में हुए कुछ घटनाक्रमों से हरियाणा प्रदेश की राजनीति में बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। इस छोटे हरित प्रदेश का डंका हर जगह बज रहा है। खेल से लेकर शिक्षा तक, राजनीति से लेकर सामाजिक तानेबाने तक और जागरूकता से लेकर ज्ञान की बारीकियों तक, हरियाणा वह प्रदेश है जिसने हर क्षेत्र में ताल ठोकी है। जब देश की रक्षा की बात आती है तो हरियाणा का जवान और जब देश का पेट भरने की बात हो तो हरियाणा का किसान खास महत्व रखते हैं।उसी हरिभूमि हरियाणा की शस्य स्यामला धरा ने अनेक महापुरुषों को जन्मा भी है व उनकी चरण रज से स्वयं को निहाल भी किया है। राजस्थान सहित पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा के चुनावों में जहां किसी न किसी रूप में हरियाणा का दखल रहा वहीं चुनावों के बाद यहां की स्थितियों में भी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। राजस्थान के चुनावों में जहां बीजेपी सीधे तौर पर चुनाव मैदान में उतरी थी वहीं उसकी हरियाणा में पार्टनर जेजेपी ने भी चुनाव मैदान में अपनी ताल ठोकी। यह अलग बात है कि जेजेपी वहां कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन चुनाव नतीजों में फेरबदल तो हुआ ही है।ताजा मामले में हरियाणा की सियासी फिजां में भगवा का तडक़ा लगता दिखाई दे रहा है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय हरियाणा दौरान हरियाणा भाजपा को नया तेवर और कलेवर देने वाला है। हरियाणा में विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं और उससे ऐन पहले लोकसभा के चुनाव होंगे। ऐसे में संघ की सक्रियता हरियाणा की राजनीति को नया मोड़ देने वाली साबित हो सकती है। कभी हरियाणा में नाममात्र उपस्थिति रखने वाली भाजपा ने अपनी नीतियों के चलते न केवल पहले गठबंधन से सरकारें चलाईं वहीं अब दो योजना से बहुमत की सरकार का नेतृत्व कर रही है।मध्य प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया जो हरियाणा के लिए एक खास उपलब्धि रही है। दस साल तक हरियाणा में शांतिपूर्वक राजकाज चलाने वाले मनोहर लाल की छवि एक ईमानदार और मृदुभाषी मुख्यमंत्री की रही है। इसका लाभ उन्हें आने वाले चुनावों में मिलता दिख रहा है। धारा 370 का फैसला केंद्र सरकार के हक में आने से बीजेपी की उम्मीदें हरियाणा में फिर से बढ़ी हैं क्योंकि लोकसभा पर इसका साफ असर दिखने वाला है और लोकसभा में अगर हरियाणा भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती है तो निश्चित तौर पर उसका विधानसभा में भी पूरा प्रभाव देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री की हरियाणा एक, हरियाणवी एक की नीति को पूरा समर्थन मिल रहा है।इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार की चिरायु योजना, स्कूली बच्चों के लिए टैबलेट, सम्मान पेंशन में लगातार बढ़ोतरी किए जाने, अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने, सरस्वती की धारा प्रवाहित करने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, महिला सशक्तिकरण जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से हरियाणा की भाजपा सरकार ने जनमानस के हृदय में बसने का काम किया है। प्रदेश के मंत्रियों के सुशासन को लेकर किए जा रहे कार्यों पर भी प्रदेश की जनता मोहर लगा रही है। ऐसे में कहना न होगा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश नई अंगड़ाई ले रहा है। ambala coverage हरियाणा में हैट्रिक लगाने की तैयारी में मनोहर सरकार, संघ की सक्रियता का लोकसभा व विधानसभा चुनावों में असर दिखेगा

ambala coverage मोदी सरकार ने कश्मीरियों को न्याय दिया है : बिप्लब देब

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.