वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : विश्व थैलेसीमिया दिवस पर सिविल अस्पताल में जागरूकता और हौसले का अद्भुत संगम

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @  यमुनानगर। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल में इनर व्हील संस्था द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाना और इस बीमारी से जूझ रहे बच्चों का मनोबल बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भावनात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया। बच्चों ने नृत्य, गीत और अभिनय के माध्यम से यह दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी कैसे हौसले को जिंदा रखा जा सकता है। मेयर सुमन बहमनी ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि हौंसला जिंदा हो तो हर मुश्किल छोटी लगती है। जिस प्रकार से इन बच्चों ने आज मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई, उससे साफ झलकता है कि वे किसी भी चुनौती से लड़ने का हौसला रखते हैं। उन्होंने आम जनमानस से थैलेसीमिया के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। साथ ही थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर थैलेसीमिया योद्धाओं को नई उम्मीद दी। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को संस्था द्वारा ‘ब्लड डोनर’ बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. पूनम दहिया, सिविल अस्पताल का समस्त स्टाफ, और इनर व्हील संस्था की सदस्याएं भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। संस्था द्वारा थैलेसीमिया से पीड़ित सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इनर व्हील संस्था की पदाधिकारी पारुल खन्ना ने बताया कि उनका उद्देश्य न केवल सेवा करना है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाना है, और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने वाले योद्धाओं को समर्थन देना भी उनकी प्राथमिकता है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें