वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : अनिल विज ने अंबाला छावनी को हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाने के लिए अपने पार्षदों को पांच सूत्री कार्यक्रम दिया*

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला छावनी को हरियाणा का सबसे बेहतरीन शहर बनाने के लिए अपने पार्षदों को पांच सूत्री कार्यक्रम दिया, जिनमें पार्षदों को अपने अपने वार्डों में इन पांच सूत्री कार्यक्रम के तहत बिजली, पानी, नाली, सड़क और सफाई पर बारीकी के काम करना होगा ताकि अंबाला छावनी विदेशों की तर्ज पर एक बेहतरीन शहर बन सके।  श्री विज आज परिवार मिलन कार्यक्रम के तहत अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 21 24,17 में कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर रहे थे। वार्ड नंबर 25,18 और 19 तथा 7 में वे परिवार मिलन कार्यक्रम के तहत गए थे और आगे भी वे इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य वार्डों में जाएंगे।
*प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड में जा जाकर शाम को घूम-घूम कर स्वयं देखना होगा कि कौन सा काम करवाना है – विज*
इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मैं अपने पार्षदों को आज पांच सूत्री कार्यक्रम देने के लिए आया हूं और इन पांच सूत्री कार्यक्रम में बिजली, पानी, नाली, सड़क और सफाई है। प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड में जा जाकर शाम को घूम-घूम कर स्वयं देखना होगा कि कौन सा काम करवाना है और कर्मचारियों को साथ लगाकर उन सभी समस्याओं को ठीक करवाना है। जैसे की कोई लाइट नहीं जल रही है तो उसे ठीक करवाना है। हालांकि उनके द्वारा शहर में 15000 लाइट लगवाई गई है यदि कोई ट्यूब लाइट खराब है तो उसे ठीक करवाना पार्षद की जिम्मेदारी है।
*सारे वार्डों में मेरे पार्षद खुद जाकर देखेंगे और वहां पर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे – विज*
उन्होंने कहा कि पार्षद को अपने कार्यों की समीक्षा करनी होगी कि हर घर में साफ पानी जा रहा है के नहीं जा रहा है। खाली जीप लेकर नहीं आगे दौड़ना है ताकि लोग पीछे-पीछे मेरी बिजली पानी लेकर घूमते रहे, वह काम नहीं होने चाहिए।उन्होंने कहा कि सारे वार्डों में मेरे पार्षद खुद जाकर देखेंगे और वहां पर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे जैसे की ट्यूबलाइट नहीं चल रही है तो उसे ठीक करवाएंगे। यदि कोई तार लटक रही है या खंबा गिरने वाला है तो उसे कर्मचारियों को बुलाकर ठीक करवाया जाना चाहिए।
*यदि कोई कर्मचारी हस्ताक्षर पार्षद से नहीं करवाएगा तो उसकी तनख्वाह नहीं मिलेगी – विज*
इसी तरह उन्होंने कहा कि मैं एक भी वार्ड के एक भी गली को गंदा नहीं देखना चाहता हूं और इस संबंध में आने वाले समय में जल्द ही अधिकारियों की बैठक उनके द्वारा ली जाएगी और हर पार्षद को कुछ कर्मचारी मिले ऐसी व्यवस्था करने के लिए मैं आगे बढ़ रहा हूं। हर कर्मचारी को अपने काम के बाद पार्षद से हस्ताक्षर करवाने पड़ेंगे।उन्होंने कहा कि हर गली में सफाई और कूड़ा उठाने वाले को भी पार्षद से हस्ताक्षर करवाने होंगे यदि कोई कर्मचारी हस्ताक्षर पार्षद से नहीं करवाएगा तो उसकी तनख्वाह नहीं मिलेगी।
*पार्षद की जिम्मेदारी काम करवाना है और यदि कोई काम नहीं करता है तो अनिल विज बैठा है – विज*
विज ने कहा कि वे चाहते हैं कि हर आदमी को उसके घर तक जाने के लिए ठीक प्रकार से गली या रास्ता मिले। हालांकि सड़के बनती हैं टूटती रहती है लेकिन पार्षद की जिम्मेदारी है कि वे इनको ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि पार्षद की जिम्मेदारी काम करवाना है और यदि कोई काम नहीं करता है तो अनिल विज बैठा है।  उन्होंने बताया कि मैं आज यहां पर आपको आपकी ड्यूटी और काम समझने के लिए आया हूं। उन्होंने कहा कि हालांकि पार्षद के अन्य काम भी होते हैं लोगों के जन्म प्रमाण पत्र, अन्य प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अन्य विवादों को निपटाने के भी कार्य होते हैं लेकिन आज मैं पांच सूत्री कार्यक्रम पार्षदों को देने आया हूं ताकि इससे हमारा वार्ड और शहर सुंदर और बेहतरीन बन सके।
*इन पांच कामों को जांचने के लिए जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो हर 2 महीने में जाकर कर हर पार्षद के वार्ड में इन पांच कामों को देखेगी – विज*
उन्होंने कहा कि इन पांच कामों को जांचने के लिए जल्द ही एक टीम का गठन किया जाएगा जो हर 2 महीने में जाकर कर हर पार्षद के वार्ड में इन पांच कामों को देखेगी और नंबर लगाकर कार्य इन कामों का आकलन करेगी। उन्होंने बताया कि इन नंबरों का और इन कामों के आकलन का परिणाम भी सभी कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके बताया जाएगा कि अमुक पार्षद एक नंबर और दो नंबर तथा तीन नंबर पर है। यदि किसी पार्षद के वार्ड में गंदगी होगी तो उसके नंबर कट जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पांच सूत्री कार्यक्रम के लिए 50 नंबर होंगे और प्रत्येक काम के 10 नंबर होंगे और प्रत्येक कार्य के 10 में से नंबर दिए जाएंगे। यह नंबर टीम द्वारा लगाए जाएंगे और वह उम्मीद करते हैं कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में अच्छा कार्य करेंगे।  उन्होंने बताया कि इस पांच सूत्री कार्यक्रम में पार्षद में परिवार वाले भी अपना हाथ बंटा सकते हैं और सक्रिय कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें । उन्होंने कहा कि अगर यह पांच सूत्री कार्यक्रम अच्छी प्रकार से हमारे शहर में कर दिया जाएगा तो हमारा शहर हरियाणा का नंबर एक शहर बन जाएगा। विज ने कहा कि हालांकि बड़ी-बड़ी योजनाएं शहर की उनके द्वारा करवा दी गई है और बाकी करवाई जा रही है लेकिन  इन पांच सूत्री कार्यक्रम से शहर की सुंदरता का पता लगता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि विदेशों में इसी प्रकार से मकान, दुकान और सड़के हैं लेकिन उन देशों में सफाई व्यवस्था अच्छी है इसलिए भी विदेश अच्छे लगते हैं यदि हम इन पांच सूत्री कार्यक्रम पर जोर देकर काम करेंगे तो हम भी विदेश की तरह ही अपने शहर को बना पाएंगे और हमारा शहर भी वि देश से कम नहीं होगा।
 उन्होंने बताया कि मैं सभी वार्डों में जा रहा हूं और सभी वार्डों में मेरे जाने का मकसद यही है कि जिन परिवारों और नजदीकी मित्रों का चुनावों में बहुत योगदान होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमने हर जगह यही हिदायत दी केवल परिवार के लोग होंगे और सक्रिय कार्यकर्ता होंगे। लेकिन आप बिना चुनाव लड़े ही चुनाव जीत गए। इसलिए आज यही सोचा होगा कि आज हम सबको इकठ्ठा करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में यह लड़ते तो भी यह जीत जाते क्योंकि अंबाला छावनी की जनता हमे पहचानती है और हमारे कामों से पहचानती हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सबको इकट्ठा कर रहे हैं क्योंकि जनता पार्टी के वर्कर को पहचानती और मानती है क्योंकि विकास करवाने में यही लोग सबसे आगे होते हैं बाकी सब भाषण देकर चले जाते हैं। श्री विज ने कहा कि मैंने जो काम करवाए हैं आप सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि परन्तु हमने जीत हासिल की है क्योंकि जनता जानती है कि यही लोग हैं जो काम करवाते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारी समस्याओं का हल किया गया है और बाकी समस्याओं का हल किया जा रहा है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें