वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : असीम गोयल का ‘जनसुनवाई’ अभियान: लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर किया समाधान, जानें पूरी कहानी!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने गुरुवार को अपने अंबाला शहर स्थित निवास स्थान पर अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आये सैंकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका समाधान किया। इस दौरान, सैंकड़ों लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें व समस्याएं असीम गोयल के समक्ष रखी। वहीं असीम गोयल ने जनता के कार्यो को लटकाने वाले व आमजन को बार बार कार्यालयों के चक्कर कटवाने वाले अधिकारियों को दो टूक चेतावनी भी दी।
अंबाला शहर में जनसुनवाई करते हुए पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें जनता की समस्याओं के निपटान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को लोगों की समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखानी चाहिए और इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। असीम गोयल ने कहा कि हमारी सरकार में जनता ही सर्वोपरि है। हमारी सरकार इसी मूल मंत्र के ऊपर चल रही है कि जनता ही असली सरकार है और असली सरकार की बात को सुनना अधिकारियों का पहला दायित्व है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर समाधान शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जन प्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनते हैं।
मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे जनता के काम न करने वाले अधिकारियों की सूची- गोयल
असीम गोयल ने उन अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी, जो एक काम के लिए जनता के बार बार चक्कर कटवाते हैं या काम में ढिलाई बरतते हैं। ऐसे अधिकारियों को लेकर असीम गोयल ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी, ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। असीम गोयल ने सख्त लहज़े में कहा कि ऐसे अधिकारियों को फील्ड में रहने का अधिकार नहीं। इस मौके पर असीम गोयल ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले दिनों में अंबाला में कई विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का अंबाला से विशेष नाता है और उन्होंने संगठन में यहां कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.