वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : लोगों की जागरूकता के लिए सभी गांवों में स्थापित किए जा रहे हैं सायरन-डीसी

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर ।  उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल बनी स्थिति के मद्देनजर सरकार के निर्देशानुसार लोगों की जागरूकता के लिए जिला के सभी गांवों और शहरी क्षेत्र में सायरन स्थापित किए जा रहे हैं। जिला वासियों को किसी भी प्रकार से गंभराने व भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला सचिवालय के सभागार में मीडिया के साथ प्रेस वार्ता में बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन का आपदा प्रबंधन टीमों के साथ निरंतर संपर्क में है। इसके संबंध में प्रशासन द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है।

जिला सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित
उन्होंने बताया कि बल्क एसएमएस के माध्यम से अलर्ट की सूचना लोगों को दी जाएगी। जिला सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 01732-237801 व  डायल 112 पर 24 घंटे में कभी भी सूचित कर सकते है।

स्वेच्छा से करें लाइट बंद
डीसी ने लोगों से अनुरोध किया कि रात्रि 10 बजे से प्रात: 5 बजे तक अपने घरों के अंदर व बाहर की व दुकानों, साइन बोर्डो, कारखाने आदि में भी लाइट स्वेच्छा से बंद रखें।
स्वयं सेवी, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से भी लिया जाएगा सहयोग
डीसी ने बताया कि  जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्वयं सेवी, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं, रेडक्रॉस के वालंटियर की सूची तैयार की गई है। इसके साथ-साथ पूर्व सैनिकों का भी डाटा लिया गया है ताकि जरूरत के समय उनकी सेवाएं ली जा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो आपात स्थिति में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक है वे स्वेच्छा से सचिव रेडक्रॉस को अपना नाम लिखवा सकते है।

पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध
डीसी ने बताया कि पटाखों के खरीदने-बेचने व प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  शादी व अन्य समारोह में ज्यादा लोगों को न बुलाए व लाइटों का कम प्रयोग करें। डीजे के बिम लाइट का प्रयोग न करें।

शहर में 12 स्थानों पर, व सभी ग्राम पंचायतों में सायरन स्थापित
डीसी ने बताया कि नागरिकों की जागरूकता के लिए जिला के सभी गांवों और शहरी क्षेत्र में सायरन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में 12 सायरन स्थापित किए जा चुके है जिनमें जिला सचिवालय, इस्जेक, पेपर मिल,शुगर मिल, रेलवे स्टेशन सहित औद्योगिक फैक्ट्रियों पर सायरन स्थापित है।  उन्होंने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सायरन स्थापित करवाए जा रहे हैं। सायरन स्थापित करने का मकसद लोगों को कोई भी जानकारी एक साथ देने का है। सायरन बजने पर कुछ जरूरी सावधानियां रखनी होती हैं। नागरिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली हिदायतों की पालना करनी होती है। जिला वासियों से अपील है कि वे किसी भी आपातकालीन स्थित या जरूरत के समय बजने वाले सायरन या ब्लैक आउट के दौरान हिदायतों की पालना करें और सरकार तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि गांव में मंदिर, गुरुद्वारा व मस्जिद से भी अनाउंसमेंट के द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक गांव में सरपंचों  व प्रत्येक पार्षद के पास फस्र्ट एड किट रखी जाएगी।

अफवाहों पर न दें ध्यान
उपायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वयं भी किसी प्रकार की भ्रामक बाते न फैलाएं। यह राष्टï्र की सुरक्षा का मामला है। प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य बनता है कि वे राष्टï्र की सुरक्षा में अपना सहयोग दें।

व्यापारियों को दिए निर्देश
डीसी से व्यापारियों को निर्देश दिए कि राशन,गैस, पेट्रोल की जमाखोरी व कालाबाजारी न करें। इसके लिए सम्बंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। लोगों से अपील की है कि वह भी जमाखोरी न करें। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध है। लोगों को पैनिक नहीं होना है।

अनजान स्रोत से आए हुए लिंक, वेबसाइट या ईमेल पर  न करे क्लिक
डीसी ने बताया कि पाकिस्तान से जुड़े साइबर अपराधी एक्सक्लूसिव फुटेज, ब्रेकिंग न्यूज या स्पेशल वीडियो के नाम पर फिशिंग लिंक भेज सकते हैं। अनजान स्रोत से आए हुए लिंक, वेबसाइट या ईमेल पर क्लिक न करें। ये आपके फोन और डेटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रात में अनावश्यक घर से न निकले बाहर
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने लोगों से अपील की है कि बिना काम के रात में घर से बाहर सडक़ों पर न निकले। प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का सहयोग अपनी स्वयं की मदद है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने घरों में किराएदार रखें है उनकी वेरिफिकेशन पुलिस द्वारा करवा लें। यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो मकान मालिक ही जिम्मेवार होगा।
-राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आंतरिक सुरक्षा और रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज न करने के निर्देश दिए गए हैं।
-एडवाइजरी के मुताबिक सुरक्षा बलों और वाहनों की आवाजाही की लाइव कवरेज न की जाए। चैनलों को डिबेट में देश विरोधी कंटेट और देश के खिलाफ गलत नैरेटिव गढऩे वाले पाकिस्तानी कमेंटेटर न बुलाने को निर्देशित किया गया है।
-यदि ब्लैकआउट की स्थित बनती है तो नागरिकों को निम्नलिखित विशेष एहतियात बरतने जरूरी होते हैं-
– ब्लैकआउट की घोषणा होने/सायरन चालू होने पर गैस/बिजली के उपकरण बंद कर दें।
– ब्लैकआउट के दौरान नागरिक घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो अपने वाहन को सड़क किनारे पर गाड़ी पार्क करें और लाइट बंद कर दें। जहां हैं वहीं रहें और इधर-उधर न जाएं।
– अलर्ट के दौरान सभी इनडोर और आउटडोर लाइट बंद कर दें। इन्वर्टर या वैकल्पिक बिजली आपूर्ति को डिस्कनेक्ट कर दें।
– बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों की हर समय निगरानी की जाए।
– खिड़कियों के पास फोन या एलईडी डिवाइस का इस्तेमाल न करें।
– मोटे पर्दे का इस्तेमाल करें या खिड़कियों को कार्ड बोर्ड/पैनल से ढकें।
– व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर असत्यापित जानकारी न फैलाएं।
– अपनी प्रतिक्रिया स्थानीय आरडब्ल्यूए या प्रशासन के साथ साझा करें।
– अपने आस-पास के बच्चों या बुजुर्गों से बात करें।

ambala coverage news: पेट्रोल और डीजल सहित आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और भंडारण पर प्रतिबंध-जिलाधीश

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें