वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news प्रदेश में भाजपा की ट्रीपल इंजन की सरकार बन चुकी हैं : श्री मनोहर लाल

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला । केन्द्रीय उर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत के साथ ही प्रदेश में भाजपा की ट्रीपल इंजन की सरकार बन चुकी हैं। स्थानीय निकाय में पूरे प्रदेश में 368 पदों के लिए चुनाव हुए जिसमें से 261 में भारतीय जनता पार्टी ने जीतने का काम किया वं 102े आजाद उम्मीदवार जीते है उनमें से भी अधिकतर पहले भाजपा पार्टी से सम्बध रखते थे। इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी के मात्र 5 पार्षद ही जीते हैं, कांग्रेस की दुकान बंद हो चुकी हैं। केन्द्रीय उर्जा मंत्री शुक्रवार को होली पर्व के अवसर पर सैक्टर-10 अम्बाला शहर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने केन्द्रीय उर्जा मंत्री को सम्मान का प्रतीक पगड़ी व शॉल तथा नवनिवार्चित मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने पुष्पगुच्छ तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने पुष्पगुच्छ देकर व सिख समुदाय से पवित्र सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह टक्कर, टीपी सिंह के साथ साथ अन्य पदाधिकारियों ने तलवार भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन किया। केन्द्रीय उर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने होली महापर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद अबतक कार्यकर्ताओं की मेहनत व लोगों के आशीर्वाद से 10 चुनाव जीतने का काम किया हैं। हरियाणा की लगभग पौने तीन करोड़ जनता उनका परिवार है, जनहित के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता हैं। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहें भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कहते है कि ऑनलाईन पोर्टलों को बदं कर देंगे, आज जनता ने कांग्रेस पार्टी को ही नकार दिया हैं। निकाय चुनावों में मात्र 5 पार्षद ही जीते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में कांग्रेस ने आरक्षण व संविधान के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया जिसके चलते वे कुछ जगहों पर जीत गए लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर एक रिकार्ड कायम किया हैं। आज डबल इंजन की सरकार लोगों के हित के लिए निरन्तरता मे कार्य कर रही हैं। निकाय चुनाव में भी भाजपा ने सभी जगहों पर विजयी परचम लहराया है, जिसके चलते अब भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार सभी जगहों पर और तेजी से विकास करवाने का काम करेगी । केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि ऑनलाईन पोर्टल से आमजन को लाभ हुआ है, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन सुगमता से मिल रहा हैं।

ambala coverage news होली पर अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के समक्ष अम्बाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने रखी मांग

 

केन्द्रीय उर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि युवाओं को बिना खर्ची, पर्ची के नौकरी मिल रही है, जिससे उनके सपने साकार हो रहे हैं। बीजेपी पार्टी किसी से भी भेदभाव नहीं करती, सभी जगहों पर सभी को साथ लेकर समान रूप से विकास कार्यो को करवाने का काम किया जाता हैं। देश के साधनों पर सबसे पहला अधिकार उस कमजोर वर्ग का है जोकि पीछे है, हमें उसे आत्मनिर्भर बनाते हुए समाज की मुख्य धारा से जोडऩा हैं। उन्होनें कहा कि निगर निगम चुनाव के तहत अम्बाला शहर, के साथ-साथ पूरे प्रदेश में 10 नगर निगमों में से 9 निगमों में भाजपा ने विजयी परचम लहराने का काम किया हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद अब तक हुए 10 चुनावों में चाहे वह लोकसभा हो, विधानसभा हो, स्थानीय निकाय चुनाव हो, या फिर उपचुनाव हो उसमें भाजपा ने विजय हासिल की हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से धराशायी हो चुकी हैं, लोगों ने इसे पूरी तरह से नकार दिया हैं। उन्होंने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए काम करना हैं। उन्होंंने एकबार फिर सभी को होली पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मां अम्ब की धरती अम्बाला पहुंचने पर केन्द्रीय उर्जा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को कांग्रेस मुक्त हरियाणा करने का जो अभियान चलाया है उसमें अम्बाला के लोग आपके साथ हैं। बिना खर्ची पर्ची के युवाओं को नौकरी मिलने से उनके सपने साकार हो रहे हैं। केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सुगमता से मिल रहा है, जिससे उनका जीवन सुखमय हुआ हैं। प्रदेश मे स्थानीय निकाय चुनाव में तीसरी जीत के सुत्रधार में मनोहर लाल जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने भी इस मौके पर सभी को होली पर्व की बधाई दी। इस मौके पर नवनिवार्चित मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने केन्द्रीय उर्जा मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्रीय उर्जा मंत्री ने हरियाणा की कीर्ति को पूरे विश्व में फैलाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में हरियाणा ने दिन रात उन्नति की हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने भी केन्द्रीय उर्जा मंत्री का स्वागत करते हुए होली पर्व की सभी को बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, मेयर शैलजा संदीप सचदेवा, भाजपा पदाधिकारी बंतो कटारिया, नीता खेड़ा, बीनू गर्ग, अमन सूद, दिनेश लदाना, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, गुरजन्ट सिंह, राजेश मेहता, प्रीतम गिल, यतिन बंसल, अनुभव अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, राजबीर बराड़ा, जसमैर राणा, कृष्ण राणा, रमेशपाल नोहनी, विवेक गुप्ता के साथ-साथ भाजपा पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

 

ambala coverage news होली पर अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के समक्ष अम्बाला से चंडीगढ़ तक मेट्रो ट्रेन चलाने रखी मांग

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.