ambala coverage news : सनातन धर्म कॉलेज में रचनात्मकता का उत्सव: ‘आर्टिजन्स एग्जिÞबिशन’ का किया आयोजन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा के संरक्षण में गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ह्यआर्टिजन्स एग्जिÞबिशन एवं समापन समारोहह्ण का भव्य आयोजन 5 मई को कॉलेज के ककउ रूम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ, जिसमें छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों की एक आकर्षक प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहन देना और उनके व्यावहारिक कौशल को विकसित करना था। प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी वस्तुएं—जैसे कि हस्तनिर्मित आभूषण, स्क्रंचीज, थ्रेड आर्ट, सजावटी वस्तुएं, और कलात्मक चित्रकला—कॉलेज की छात्राओं ने स्वयं तैयार की थीं। इन कलाकृतियों को तैयार करने हेतु पूर्व में कई प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था, जिससे छात्राओं को सृजनात्मक और व्यवसायिक कौशल अर्जित करने का अवसर मिला। प्रदर्शनी में सजी वस्तुएं इतनी उत्कृष्ट थीं कि आगंतुकों ने इन्हें खूब सराहा और कई ने खरीदकर छात्राओं के प्रयास को व्यावसायिक सफलता में बदल दिया। इस आयोजन के संचालन और सफलता में गृह विज्ञान संघ की संयोजिका डॉ. यश्ना बावा, प्रो. अंवेशा, प्रो. ऋचा का विशेष योगदान रहा। इन सभी ने छात्राओं को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया और उन्हें स्वतंत्र रूप से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कार्यक्रम में  छात्राओं को उनके आत्मविश्वास, हुनर और नवाचार के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि छात्राओं की रचनात्मकता उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और यह प्रदर्शनी उसी का एक सुंदर उदाहरण है।  पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों ने स्वयं किया, जिसमें छात्रा सलोनी गोयल ने अध्यक्ष के रूप में नेतृत्व किया। कृतिका सिंह उपाध्यक्ष रहीं और मिताली भारद्वाज ने सचिव के रूप में सफल समन्वय किया। फोटोग्राफी का कार्य मुस्कान, इवेंट मैनेजमेंट का जिम्मा कुशिका राणा और अग्रवाल, मंच संचालन राधिका कौशिक, सोशल मीडिया संयोजन मेहर, अनुशासन व्यवस्था प्रिया अरोड़ा, रिपोर्ट व समन्वय कार्य कनदीप कौर, और प्रमाण पत्र वितरण लखिता जैन ने पूरी निष्ठा से निभाया। इस तरह की जिÞम्मेदारी पूर्ण भूमिका निभाकर छात्राओं ने यह सिद्ध किया कि नेतृत्व क्षमता और टीम भावना के साथ कोई भी कार्य सफलतापूर्वक किया जा सकता है। फैशन एक ट्रेंड हो सकता है, लेकिन स्टाइल भीतर से आता है—इस प्रेरणादायक संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन न केवल छात्राओं के रचनात्मक विकास का सशक्त मंच बना, बल्कि यह भी दिखा गया कि सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक और सांस्कृतिक संवर्धन में भी अग्रणी है।

ambala coverage news : भाविप गीता गोपाल शाखा ने नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में दूध व फल वितरित किए

Leave a Comment

और पढ़ें