ambala coverage news : आधार सेवाओं के लिए यमुनानगर व जगाधरी डाकघरों में सुचारू रूप से चल रहे केंद्र”

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @यमुनानगर । मंडल डाकघर के प्रवर अधीक्षक विजय चौहान ने बताया कि डाक विभाग द्वारा अपनी अन्य सेवाओं के साथ-साथ आधार संबंधी सेवाए भी प्रदान की जा रही है जिसके लिए जिले में आधार केंद्र सुचारू रूप से चल रहे हैं। यह आधार सेवा केंद्र नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहे है, जिनमें नए आधार का नामांकन, आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो आदि का सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा अन्य सहायता शामिल है। यह सेवा यमुनानगर प्रधान डाकघर एवं जगाधरी उप डाकघर में प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि यमुनानगर प्रधान डाकघर में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक व जगाधरी उपडाकघर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध हैं। इन केंद्रों में नागरिकों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था, बैठने की सुविधा एवं पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी आधार केंद्र में संपर्क करे। उन्होंने बताया कि अगर ग्राम वासी अपने गांव में या कोई शहरी वार्ड अपने वार्ड में आधार सेवा केंद्र का कैंप लगवाना चाहते है (यदि 50 या 50 से अधिक लाभार्थी उपलब्ध हो) तो ग्राम सरपंच/ नगर पार्षद के माध्यम से नीचे दिये गए पते पर संपर्क कर सकते है। आमजन की सुविधा के लिए देर शाम या रात्रि में भी आधार कैंप लगाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर, प्रथम तल, अंबाला जीपीओ भवन, अंबाला- 133001 में जाकर या फोन न. 0171-2645727 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ambala coverage news : तकनीकी कौशल विकास की ओर सार्थक कदम: सनातन धर्म कॉलेज में Software Development in C कार्यशाला का सफल आयोजन

Leave a Comment

और पढ़ें