वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS अम्बाला में कोरोना ने दी दस्तक, कोरोना के दो मामले पाए गए पॉजिटिव

अंबाला कवरेज @ अंबाला-अम्बाला में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज अम्बाला में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव पाए गये हैं। जिनमें एक 74 वर्ष की महिला है और एक लगभग 40 वर्ष का व्यक्ति है। डॉक्टरों के मुताबिक पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति की नोएडा की ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने आई है। अधिक जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल ने बताया कि गला दर्द,जुकाम सुर बुखार होने की शिकायत पर दोनों लोगों के सैंपल लिए गये थे। जिनके बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहर और छावनी के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बना दिए गये हैं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें