वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर में स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का हुआ आयोजन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।   राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर में यूथ रेड क्रॉस इकाई के तत्वाधान में एक स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक सिंगला ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन से हृदय रोगों को रोका जा सकता है। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी सिंगला ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों और स्क्रीनिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय पर निदान से उपचार की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। प्राचार्या डॉ. उमेश भारती ने आमंत्रित वक्ताओं का धन्यवाद करते हुए सभी प्राध्यापकों को अनुशासित जीवन-शैली अपनाने और सभी विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन-शैली अपना कर एवं सही खान-पान के द्वारा व्यक्ति एक लम्बें समय तक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक चिकित्सकों द्वारा बताई गई सावधानियों, हिदायतों व परामर्शों को विद्यार्थियों तक पहुंचा कर जनस्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में यूथ रेड क्रॉस की प्रभारी सुमन आर्य तथा महाविद्यालय के शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे

ambala coverage news : एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें