वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news अगर आप भी है बिजली विभाग से संबधित समस्याओं से परेशान , तो यह खबर है आपके लिए

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@ अंबाला। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर कें अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 10 मार्च 2025 को प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन कुरूक्षेत्र के अध्यक्ष राकेश कुमार खन्ना करेंगे। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने बताया कि  बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।

ambala coverage news नालों, ड्रैनों की सफाई का कार्य बेहतर समन्वय के साथ करें :डीसी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment