वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : “गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन”

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, यमुनानगर के आईक्यूएसी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर, महासचिव श्री मनोरंजन सिंह साहनी और निदेशक डॉ. वरिंदर गांधी ने श्रमिकों के योगदान की सराहना की। महासचिव श्री साहनी ने अपने संबोधन में श्रमिकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वे किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। डॉ. गांधी ने भी श्रमिकों के योगदान की सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण के कारण ही कॉलेज लगातार प्रगति कर रहा है। प्राचार्य प्रो. नरिंदर पाल कौर ने श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के बिना किसी भी संस्थान की प्रगति असंभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों के प्रति सम्मान और प्रशंसा की भावना को बढ़ावा देना था। डॉ. प्रभजोत और डॉ. मिनाक्षी के द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में, सभी श्रमिकों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी  उपस्थित थे
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें