वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : जैसे यमुना माँ का श्राप आम आदमी पार्टी को दिल्ली में धो गया, वैसे ही पानी का यह मुद्दा पंजाब में भी इन्हें धो देगा- असीम गोयल

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोकने के फैसले से जहां पूरा हरियाणा रोष में है वहीं भगवंत मान अपने इस फैसले को लेकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गये हैं। गुरुवार को अंबाला में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने भी भगवंत मान पर तीखे तंज कसे। असीम गोयल ने सवाल पूछते हुए कहा कि कहीं भगवंत मान ने ये आदेश रात के समय तो नहीं दे दिए थे। गोयल ने कहा कि भगवंत मान होश में आएं। असीम गोयल ने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं पीरों की धरती है। जहां से हमारे गुरुओं ने यह संदेश दिया कि दुश्मन को भी पानी पिलाना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उसी धरती से पंजाब छोटे भाई हरियाणा का पानी रोक रहा है। असीम गोयल ने कहा कि भगवंत मान को अपनी कुर्सी हिलती हुई नजर आ रही है और 2027 में पंजाब की जनता इन्हें विपक्ष में भी देखना पसंद नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह यमुना माँ का श्राप इन्हें दिल्ली में धो गया वैसे ही पंजाब में पानी का यह मुद्दा भी इन्हें धो देगा। गोयल ने कहा कि जिस समय देश में पाकिस्तान के साथ स्थित तनावपूर्ण चल रही है। ऐसे में पानी को मुद्दा बनाकर भगवंत मान अप्रत्यक्ष रुप से पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।
करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के पूर्व मंत्री ने किए उद्घाटन व शिलान्यास
अंबाला शहर में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार देते हुए गुरुवार को एक बार फिर पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने शहर वासियों को कई बड़ी सौगात दी। जिसमें गौमाता चौक का उद्घाटन व अलग अलग वार्डों की सड़कें,गलियां,स्टॉर्म वाटर ड्रेन्स शामिल थी। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने मेयर शैलजा सचदेवा,डिप्टी मेयर राजेश मेहता व सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढींगरा और भाजपा पार्षदों के साथ वार्ड 1,5,6,9 में महत्वपूर्ण विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किये। उन्होंने कहा कि अंबाला में विकास का पहिया इसी रफ्तार के साथ चलता रहेगा। गुरुवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने वार्ड 6 में स्थित राम बाग श्मशान भूमि की पार्किंग व चार दिवारी का उद्घाटन किया व वार्ड 1 में विभिन्न सड़कों व ड्रेन्स के निर्माण का शिलान्यास वार्ड 9 में गौमाता चौक का उद्घाटन व सड़कों और गलियों के निर्माण का शिलान्यास तथा वार्ड 5 में बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइप लाईन डालने के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान अर्चना छिब्बर,राकेश सिंगला,जसबीर सिंह,गुरविंदर मानकपुर,अमन सूद,मनीष आनन्द,गुरप्रीत शाना,मुनीश मल,अनिल गुप्ता,राजेश गोयल व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.