वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए छत पर रखें दाना-पानी से भरे कसोरे – आयुष सिन्हा

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने में नगर निगम आगे आया है। इसी को लेकर वीरवार सुबह आठ बजे नेहरू पार्क में दाना पानी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी एवं उपायुक्त पार्थ गुप्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में पक्षियों के लिए दाना पानी से भरे कसोरे रखेंगे जाएंगे। साथ ही आमजन को भी अपने घर की छतों, पार्कों व अन्य स्थानों पर दाना पानी से भरे कसोरे रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में मनुष्य, पशु, पक्षियों व अन्य जीव जंतुओं को अधिक प्यास लगती है। मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी पानी पी कर प्यास बुझा लेता है, लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है, हालांकि जब वे प्यासे होते हैं तो छत, घर के सामने दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग पानी पिला देते हैं तो कुछ लोग भगा भी देते है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए। गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। गर्मी में मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है। मनुष्य तो पानी का संग्रहण कर रख लेता है, लेकिन परिंदे व पशुओं को तपती गर्मी में यहां-वहां पानी के लिए भटकना पड़ता है। पानी न मिले तो पक्षी बेहोश होकर गिर पड़ते हैं। इसलिए पक्षियों को बचाने के लिए हम सभी प्रयास करें। अपने घर की छत, बालकनी, दरवाजों के आगे, घर के बाहर व अन्य जगहों पर दाना पानी से कसोरे भरकर रखें। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे घर की छत पर दानी पानी से कसोरे भरकर रखें।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें