वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल एवं अंबाला के सांसद वरूण चौधरी ने यमुनानगर के विकास को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @यमुनानगर ।  कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने जिले के अधिकारियों को कहा कि हमें यमुनानगर को विकसित जिला बनाने के लिए मिलकर काम करना है। जिले को विकसित करने का काम मिलकर ही सम्भव हो सकता है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को जिला सचिवालय में  डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी लक्ष्य समय पर हासिल करने के साथ-साथ विकास कार्यो तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अंबाला से लोकसभा सांसद एवं जिला स्तरीय दिशा कमेटी के उपाध्यक्ष वरुण चौधरी, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी नवीन आहूजा मौजूद रहे। लोकसभा सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हम लोगों को साथ मिलकर कार्य करना होगा तभी यमुनानगर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी अपना कार्य ईमानदारी से करेंगे तो हम यमुनानगर जिले को विकसित बनाने में सफल होंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी बच्चों का टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। प्राकृतिक खेती को मिले बढ़ावा बैठक में सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि जिस प्रकार नई-नई लाइलाज बीमारियां हो रही हैं। उसका बड़ा कारण कृषि उत्पादों में बढ़ता रसायनों एवं खादों का प्रयोग है। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि जो बड़े जमींदार हैं उनके माध्यम से प्राकृतिक खेती करवाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूकता लाने के लिए  शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करें व उनकों ट्रेनिंग दें ताकि जहर मुक्त कृषि उत्पादन से बीमारियों से बचा जा सके। इस दौरान सांसद नवीन जिंदल ने प्राकृतिक खेती, परम्परागत खेती और जैविक खेती के संदर्भ में पद्मश्री डॉ. हरिओम से कुरूक्षेत्र में फोन पर बात भी की और आवश्यक सुझाव दिए।   शहर की सफाई व्यवस्था को रखें दुरुस्त सांसद नवीन जिंदल ने स्वच्छता के विषय पर काफी गंभीर मंथन किया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में आने पर यहां की स्वच्छता देखकर लोगों को लगना चाहिए कि हम एक स्वच्छ शहर में आए हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई का उचित प्रबंध करवाए। कूड़े का निष्पादन का उचित प्रबंध होना चाहिए जिससे बीमारियों से बचाव होगा। शहर स्वच्छ होगा तभी हम स्वस्थ रहेंगे।
पशुओं की समुचित व्यवस्था की जाए

ambala coverage 02 may 2025

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि शहर में लावारिस पशु नहीं दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी लावारिस पशुओं को गौशालाओं में भेजने का प्रबंध करें। इसके अलावा उन्होंने सडक़ों पर घूमने वाले पशुओंं के कारण लोगों को हो रही समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए।
जिले में न हो अवैध खनन सांसद नवीन जिंदल व सांसद वरूण चौधरी ने जिले में खनन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने माइनिंग अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में अवैध माईनिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कमेटी से अप्रूवल लेकर माइनिंग के फंड से सडक़ ों को ठीक करवाया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि गांव गुमथला, मॉडल टाऊन करहेड़ा, भोगपुर, सिकंदरा, बूडिय़ा, खदरी, देवधर आदि गांव की सडक़ों को शीघ्र ठीक करवाया जाए। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि रेलवे ऑवरब्रिज का कार्य 15 जून तक पूरा हो जाएगा। सांसद नवीन जिंदल ने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कोर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा)की बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लाभ पात्रों को लंबित किस्तों का भुगतान समय पर करें। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकास को विशेष बढ़ावा दे। सांसद नवीन जिंदल व सांसद वरूण चौधरी ने बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़  योजना, दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्टï्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजीटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड कार्यक्रम, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति कार्यक्रम, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गोवर्धन योजना, सर्व शिक्षा अभियान, एमपी लैड, स्वच्छ भारत मिशन, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम खनिज कल्याण योजना, खेलों इंडिया, मीड-डे मील योजना, डिजिटल इंडिया सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की और इनके क्रियान्वयन में और अधिक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ वीरेन्द्र सिंह ढुल, जगाधरी के एसडीएम सोनू राम, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें