वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : नालों की स्थिति जानने फील्ड में उतरी मेयर, अशोक विहार में किया औचक निरीक्षण

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। मानसून से पहले शहर के सभी नाले साफ और दुरुस्त हो, इसके लिए मेयर सुमन बहमनी खुद फील्ड में उतरी हुई है। बुधवार को मेयर सुमन बहमनी ने अशोक विहार कॉलोनी में जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे के साथ ब्लॉक पड़े नाले का औचक निरीक्षण किया। मेयर बहमनी ने मौके पर अभियंता शाखा व सफाई शाखा के अधिकारियों को बुलाया और नाले के ब्लॉक होने का कारण जाना। अभियंता शाखा के अधिकारियों ने बताया कि नाला नेशनल हाईवे के नीचे से निकलना है। इसके लिए एनएचएआई को एनओसी के लिए पत्र लिखा हुआ है। अनुमति मिलते ही इसका कार्य किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मानसून से पहले क्षेत्र के सभी नालों को दुरुस्त करें। कहीं भी कोई ब्लॉकेज है, उसे तुरंत ठीक कराए। जहां सफाई नहीं, उनकी सफाई कराए। नालों की वजह से कहीं पर पानी की निकासी की समस्या उत्पन्न न हो। मेयर सुमन बहमनी बुधवार सुबह पार्षद भानू प्रताप के साथ अचानक अशोक विहार कॉलोनी में नाले के पास पहुंची। यहां उन्हें नाला ब्लॉक मिला। ब्लॉक होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। मेयर के पहुंचने पर क्षेत्रवासी रविंद्र कुमार, सोम प्रकाश नंबरदार, तिलक राज, शिव कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाले की समस्या के बारे में मेयर बहमनी को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर कार्यकारी अभियंता सुखविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता गगन संधु, सीएसआई हरजीत सिंह व अन्य निगम अधिकारी मौके पर बुलाए गए। कार्यकारी अभियंता सुखविंद्र ने बताया कि यह नाला जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के नीचे से निकलना है। हाईवे के नीचे से नाले की क्रॉसिंग के लिए एनएचएआई अर्थात भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखा हुआ है। उनकी अनुमति मिलते ही नाले को नेशनल हाईवे के नीचे से निकालने का कार्य किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के सभी नालों की जांच करें। जो भी नाला क्षतिग्रस्त या ब्लॉक है, उसे तुरंत दुरुस्त कराए। सफाई अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई का कार्य कराए। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही नाले की सफाई कराई। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई होगी। हमारा प्रयास है कि इस बार जगाधरी यमुनानगर में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए वे खुद पार्षदों व निगम अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि बड़े नालों की सफाई के लिए निगम द्वारा जल्द टेंडर लगाया जाएगा। 70 से 80 कर्मचारी मानसून से पहले सभी बड़े नालों की सफाई करेंगे। छोटे नालों की सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में चार-चार कर्मियों की टीमें बनाई जा रही है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें