वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news :मेयर सुमन बहमनी ने किया दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण, डेयरी संचालकों की सुनी समस्याएं

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया और डेयरी संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालकों ने कॉम्प्लेक्स के पशु अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने की मुख्य समस्या बताई। मेयर बहमनी ने पशु अस्पताल में डॉक्टर की अनुपलब्धता पर चिंता जताई और पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा से जल्द बातचीत कर अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।मेयर सुमन बहमनी वीरवार को मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, वार्ड सात से पार्षद प्रियांक शर्मा, तीन से पार्षद जयंत स्वामी, वार्ड एक की पार्षद रीना रस्तोगी व नकुल गोयल के साथ दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स पहुंची। यहां उन्होंने पूरे डेयरी कॉम्प्लेक्स का जायजा लिया। कुछ डेयरियों के अंदर जाकर भी सफाई व्यवस्था जांची। इस दौरान कुछ डेयरी संचालकों द्वारा सीधा गोबर नालियों में बहाया हुआ मिला। जिससे नालियों में पानी निकासी की समस्या हो रही थी। मेयर से डेयरी संचालकों को निर्देश दिए कि वे नालियों में गोबर न बहाए। डेयरी में थ्री पौंड सिस्टम बनाए। ताकि गोबर नालियों में न आ सके। इस दौरान उन्होंने डेयरी संचालकों से बातचीत की उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान पशु अस्पताल में सुविधाओं की कमी और डॉक्टर न होने से हो रही पशुपालकों को परेशानी का पता चला। मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह डॉक्टर की तैनाती के लिए पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा से बात करेंगी। डेयरी संचालकों ने कॉम्प्लेक्स में खराब स्ट्रीट लाइट के बारे भी बताया। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि जल्द ही लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी और जहां आवश्यकता है, वहां नई लाइट भी लगवाई जाएंगी। मेयर सुमन बहमनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स की साफ-सफाई, जल निकासी और रोशनी की व्यवस्थाओं को सुधारा जाए, ताकि डेयरी संचालकों और स्थानीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!

और पढ़ें

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!