ambala coverage news : मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह यमुनानगर में नगर निगम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनी

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @यमुनानगर ।  हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह यमुनानगर में नगर निगम के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सबसे पहले अवैध कॉलोनियों को वैध कराने पर चर्चा की गई। इसके जवाब में नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि दो साल में सबसे अधिक कॉलोनियों नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की वैध हुई है। दो साल में नगर निगम क्षेत्र की 89 कॉलोनियां वैध हुई है। इसके लिए 96 ऐसे भवन भी वैध कराए गए है, जो अवैध दर्शाए हुए थे। जो कॉलोनियां वैध हुई है। उनमें सीवरेज व पीने के पाइप लाइन डालने के बाद गलियां, नालियां व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। अभी 21 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। चरणबद्ध तरीके से कॉलोनियों को भी नियमित करवाया जाएगा। इसके अलावा रायपुर डेयरी काम्प्लेक्स में पानी निकासी की समस्या पर चर्चा हुई। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी व अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि मुबारकपुर गांव में बायोगैस प्लांट लगने जा रहा है। गोबर वहां जाने से इसका समाधान हो जाएगा। इसके अलावा डेयरी काम्प्लेक्स में थ्री पौंड सिस्टम बनाया जाएगा ताकि गोबर नालियों में न आए और पानी निकासी की समस्या न हो। मृत पशुओं के निस्तारण के लिए जल्द कैल कचरा निस्तारण प्लांट में लगाया पशु भस्मक यंत्र (इंसीनरेटर) जल्द शुरू किया जाएगा।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु से पहले नाले व नालियों की सफाई दुरूस्त कर ली जाए ताकि बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये की राशि से विकास कार्य करवाए हैं तथा आगे भी निरंतर विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आप लोग काम बताते रहो और हम काम करते रहेंगे। हमारे लिए हमारी जनता महत्वपूर्ण है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो यही हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर पार्षदों द्वारा डेयरी कॉमप्लेक्स में पेयजल नलकूप लगवाने बारे, वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने बारे तथा अनअप्रूव्ड कॉलोनियों को रेगुलर करने बारे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा से अनुरोध किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो विकास कार्य रह गए है या अधूरे पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। इस अवसर पर नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, आयुक्त नगर निगम अखिल पिलानी, एसई नगर निगम हेमंत कुमार, एटीपी आशीष छाछिया, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, एक्सईएन पब्लिक हैल्थ दिनेश गाबा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग पुनीत मित्तल, सीएसआई सुनील दत्त, पार्षद विक्रम राणा, उज्ज्वल ठाकुर, दीक्षित, हरजीत आनंद, मतलूब राणा, राशिद अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें