वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : मोदी-शाह शासन की विपक्ष के खिलाफ प्रतिशोध की कोई सीमा नहीं, साजिशन सोनिया-राहुल का नाम दिया चार्जशीट

अमित कुमार
अम्बाला कवरेज @ अंबाला।  प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉड्रिंग केस में दाखिल चार्जशीट में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी आरोपी बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के इशारे पर ईडी ने कांग्रेस के दोनों नेताओं का नाम चार्जशीट में दिया है ताकि कांग्रेस को साजिशन देशभर में बदनाम किया जा सके। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि ‘मोदी-शाह’ शासन की विपक्ष के खिलाफ प्रतिशोध की कोई सीमा नहीं है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति से प्रेरित और मनगढ़ंत नेशनल हेराल्ड मामले का उपयोग करना, विपक्ष की आवाज को दबाने और चुप कराने के उनके प्रयास का एक स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अपने नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा की जा रही बदले की कार्रवाई पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने हर कांग्रेसी से सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार का विरोध करने का भी आह्वान किया। जैन ने दावा किया कि इससे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की हताशा की बू आती है, क्योंकि वे लोगों की चिंताओं को दूर करने में विफल हो रहे हैं और लगातार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वे भूल गए हैं कि यह गांधी परिवार है जिसने देश के लिए अपना खून दिया है। वो एजेंसियों का उपयोग करते हुए, हमें रोक नहीं पाएंगे।

ambala cvoerage news : शैलेन्द्र रंगा की कविताओं को ‘कविशाला’ पर 20 मिलियन पाठकों का साथ

एडवोकेट रोहित जैन ने कहा की भाजपा सरकार ने तानाशाही अपनाते हुए हमारे नेताओं के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए ईडी का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट की है। जैन ने कहा यह लड़ाई केवल सोनिया गांधी व राहुल गांधी की अकेलों की नहीं है बल्कि यह लड़ाई है सच्चाई और झूठ की, तानाशाह की, आम लोगों की, लोकतंत्र की, बेरोजगार युवा की, गरीब की, छोटे व्यापारी की, मजदूर की, किसान की। हर एक की लड़ाई को राहुल गांधी लड़ रहे हैं और हम चट्टान की तरह उनके साथ खड़े होकर इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे। भाजपा द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध से इस प्रकार की कार्रवाई करके राहुल गांधी की आवाज को दबाने चाहते हैं। रोहित जैन ने दोहराया कि ‘वास्तव में, यह कार्रवाई केवल इस विभाजनकारी, विनाशकारी शासन के खिलाफ हमारे संकल्प को और मजबूत करने जा रही है। लोकतंत्र में अपनी बात करने का सबको अधिकार है। भाजपा लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। यह समय है लोकतंत्र को बचाने का। हम कांग्रेसी इस तरह की सरकार की तानाशाही का हर प्रकार से विरोध करेंगे।

ambala coverage news : देव समाज कॉलेज में बी.ए व बी.कॉम की छात्राओं द्वारा रंगारंग विदाई समारोह आयोजि

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Известные казино настоящего мира в современности с щедрыми бонусами и акциями. Играйте в вдохновляющей атмосфере проверяйте эксклюзивными развлечениями. Ресурсы с игровыми развлечениями с простым интерфейсом для легкости игры. Находите оптимальные бонусы.

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!

और पढ़ें

Известные казино настоящего мира в современности с щедрыми бонусами и акциями. Играйте в вдохновляющей атмосфере проверяйте эксклюзивными развлечениями. Ресурсы с игровыми развлечениями с простым интерфейсом для легкости игры. Находите оптимальные бонусы.

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!