वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : 52.87 करोड़ की लागत से 18 माह में बनकर तैयार होगा ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम – आयुष सिन्हा

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @  यमुनानगर। यमुनानगर। नगर निगम की ओर से सेक्टर 17 में अर्जुन नगर के पास 52.87 करोड़ की लागत से बनने वाले ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 18 माह बाद शहरवासियों को इसकी सौगात मिलने की संभावना है। ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम की पूरी साइट की चारदीवारी का कार्य पूरा किया जा चुका है। ओपन एयर थियेटर बनाने के लिए नींव, फर्श व पिलर खड़े करने तक का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब केवल ओपन एयर थिएटर की छत बनाना बाकी है। इसी तरह ऑडिटोरियम की नींव, फर्श लेवल तक का कार्य पूरा किया गया है। अभी ऑडिटोरियम, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, मंच, कमरे व अन्य कार्य बाकी है। जिसे तीव्रता से किया जा रहा है। 18 माह के भीतर यह कार्य पूरा किया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी।
निगम आयुक्त सिन्हा ने बताया कि ऑडिटोरियम एवं ओपन एयर थिएटर बनने से यहां अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जा सकेंगे। दिव्य नगर योजना के तहत होने वाले इस विकास कार्य का निर्माण 18 माह के भीतर पूरा किया जाएगा। इंडोर ऑडिटोरियम में एक साथ 1000 दर्शकों के वातानुकूल वातावरण में बैठने की व्यवस्था होगी। वहीं, ओपन एयर थियेटर में एक साथ 500 दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक का आनंद ले सकेंगे। ओपन एयर थिएटर की एंट्रेंस और बैक साइड में पार्किंग होगी। जिसकी 200 कार पार्किंग की क्षमता होगी। फ्रंट पर ओपन एयर थिएटर होगा, जिसमें खुले आसमान के नीचे मंच व उसके सामने 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। मंच के साथ कलाकारों के मेकअप व अन्य रूम होंगे। ओपन एयर थिएटर के पीछे एक हजार लोगों की बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम होगा। जहां इंडोर कार्यक्रमों के लिए स्टेज व सामने एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें वीआईपी, कांफ्रेंस व अन्य रूम भी होंगे। इंडोर कार्यक्रमों के लिए हॉल व सभी कमरे वातानुकूल होंगे। इसके अलावा ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम में ग्रीनरी सहित सीसीटीवी कैमरे होंगे।
मुख्यमंत्री ने किया था शिलान्यास, कृषि मंत्री ने रखी थी नींव –
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम क्षेत्र में ओपन एयर थियेटर बनवाने की घोषणा की थी। पहले तेजली स्टेडियम के पास इसके लिए जगह चिन्हित की गई थी, लेकिन बाद में जगाधरी व यमुनानगर दोनों शहरों के बीच में इस जगह पर इसे बनवाने का कार्य किया गया। इसके बाद 13 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑडिटोरियम व ओपन एयर थिएटर का शिलान्यास किया था। दो दिसंबर 2024 को कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने भूमि पूजन व नीव रखकर इसका निर्माण शुरू कराया था। अर्जुन नगर के साथ सेक्टर-17 एरिया में जहां ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम बनाया जा रहा है, पहले यह जगह गंदगी व गंदे पानी से दलदल हो चुकी थी। जिससे यहां के निवासी परेशान थे। अब यहां ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम बनने से क्षेत्र के लोगों के साथ साथ जिला वासियों को लाभ होगा।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.