वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : ऑपरेशन सिन्दूर: नये भारत की सैन्य रणनीति का उदाहरण, शौर्य और संकल्प का प्रतीक — मदन चौहान

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला । पूर्व महापौर एवं ओबीसी मोर्चा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न ऑपरेशन सिन्दूर भारत की सैन्य इतिहास की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसने न केवल पाकिस्तान की नापाक मंशाओं को विफल किया, बल्कि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार करते हुए सीजफायर की मांग करने पर मजबूर कर दिया। यह ऑपरेशन भारतीय सेना की शक्ति, अनुशासन और अटूट साहस का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह वही भारत है जो अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि शत्रु की जड़ों पर प्रहार करता है। यह भारत अब केवल सीमाओं की रक्षा नहीं करता, बल्कि आवश्यक हो तो दुश्मन के ठिकानों तक घुसकर निर्णायक कार्रवाई करता है। ऑपरेशन सिन्दूर इसी नए भारत की पहचान है — तेज, स्पष्ट और परिणाम देने वाला। मदन चौहान ने जोर देकर कहा कि भारत अब हर आतंकी हमले या सीमा पर उकसावे को केवल “आंतरिक सुरक्षा” का मुद्दा नहीं मानता, बल्कि उसे युद्ध की कार्यवाही (Act of War) के रूप में देखता है। यही कारण है कि भारत अब पहले की तरह चुप नहीं बैठता, बल्कि अब हर हमले का जवाब तीव्र, लक्ष्य आधारित और सार्वजनिक रूप से स्पष्ट परिणामों के साथ दिया जाता है। ऑपरेशन सिन्दूर इसका ताज़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीमा पर तनाव फैलाने और आतंकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में लगा हुआ था, लेकिन भारतीय सेना ने संयम और सूझबूझ के साथ उसका जवाब दिया। ऑपरेशन सिन्दूर के अंतर्गत की गई लक्षित और निर्णायक कार्रवाइयों ने पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को झकझोर कर रख दिया और उसे भारत के सामने घुटने टेकने पर विवश कर दिया।

ambala coverage news : पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण

मदन चौहान ने भारत की सेनाओं के अद्वितीय पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सैन्य विजय नहीं है, बल्कि यह भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति, रणनीतिक स्पष्टता और राष्ट्रीय एकता की भी जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत निर्णायक कार्रवाई करने वाला राष्ट्र बन चुका है, जो आतंक के विरुद्ध किसी भी सीमा तक जा सकता है। साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंहगृह मंत्री श्री अमित शाहChief of Defence Staff जनरल अनिल चौहान, तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल की दूरदर्शिता, सजगता और रणनीतिक दक्षता की भी सराहना की, जिनकी सतर्कता और अनुभव से देश एक सुरक्षित और सशक्त स्थिति में खड़ा है। मदन चौहान ने अंत में कहा कि हरियाणा ओबीसी मोर्चा एवं देश के करोड़ों नागरिक भारतीय सेना के इस अद्वितीय शौर्य को नमन करते हैं और संकल्प लेते हैं कि राष्ट्र की रक्षा और सम्मान के लिए हम सब सदैव एकजुट रहेंगे।

ambala coverage news : डिजिटल अरेस्ट से घबराये नहीं, 1930 पर कॉल कर करें शिकायत दर्ज : पुलिस अधीक्षक।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.