अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। जिला में महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसना या किसी प्रकार की छेड़छाड़ करना मनचलों को मंहगा पड़ सकता है। सार्वजानिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसना युवाओं को सलाखों के पीछे भेज सकता है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने आदेश जारी किये हैं। पुलिस अधीक्षक ने सार्वजानिक स्थानों, महिला कॉलेज/स्कूलों के आसपास गस्त बढ़ाने के आदेश जारी किये हैं। जिला पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर महिलाओं और युवतियों के साथ फब्ती कसने या छेड़छाड़ करने की शिकायतें मिली हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सार्वजानिक स्थानों, महिला कॉलेज/स्कूलों के आसपास गस्त बढ़ाने के आदेश जारी किये हैं। अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में एक है तथा महिलाओं की सुरक्षा करना तथा महिलाओं को सुरक्षित महसूस करवाना पुलिस का कर्तव्य है। सार्वजानिक स्थानों, महिला कॉलेज/स्कूलों के आसपास महिलाओं और युवतियों पर फब्ती कसने तथा छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। आदेशों की पालना करते हुए मंगलवार को जिला यमुनानगर की विभिन्न थानों की टीमों ने महिला थाना टीम व दुर्गा शक्ति टीम के साथ मिलकर शहर के कई कॉलेज/स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने कॉलेज/स्कूलों के आसपास खड़े करीब 18 लडकों से पूछताछ की। बाद में महिला टीम ने लडकों के परिवारजनों से बात करवाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस टीम ने कॉलेज/स्कूलों के आसपास चाय वगैरा की दुकान करने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि अपने पास बेवजह लडकों का ना बैठने दे। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे कि कॉलेज/स्कूलों के आसपास मनचलों पर नजर रखी जा सके।
ambala coverage news : गर्वमेंट पॉलीटेक्निक संस्थान में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी 2025 का किया आयोजन