AMBALA COVERAGE NEWS संपत्ति सत्यापन कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें संपत्ति मालिक – नीलम मेहरा

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियां शत प्रतिशत सत्यापित करने के लिए निगम कर्मी घर-घर जाकर लोगों की संपत्तियां सत्यापित करने में जुटे है। हर वार्ड में नगर निगम की टीमें इस कार्य में जुटी हुई है। अब तक नगर निगम क्षेत्र की कुल 210791 में से 52912 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी है। निगम के विभिन्न वार्डाें में घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित कर रहे कर्मचारियों का कार्य जांचने के लिए सोमवार को संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा ने कई कॉलोनियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को संपत्तिधारकों की संपत्ति सत्यापित करने के निर्देश दिए। वहीं संपत्तिधारकों से अपील की है कि वे निगम द्वारा घर-घर भेजे जा रहे कर्मचारियों का इस कार्य में सहयोग कराएं। उन्होंने संपत्ति मालिकों से अपनी संपत्ति का डाटा दुरुस्त करने के लिए निगम कर्मचारियों को सही जानकारी देने की अपील की।AMBALA COVERAGE NEWS संपत्ति सत्यापन कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें संपत्ति मालिक – नीलम मेहराambala coverage news अंबाला शहर SHARDA NEUROPSYCHIATRY HOSPITALका हुआ शुभारंभ

सेक्टर 17 व पुराना हमीदा में लगे शिविर, 11 संपत्तियां सत्यापित, 19 ने दर्ज कराई आपत्तियां –
डोर टू डोर के अलावा नगर निगम द्वारा हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी सत्यापित करने के साथ साथ ऑब्जेक्शन भी दर्ज किए जा रहे हैं। सोमवार को वार्ड सात के सेक्टर 17 के सामुदायिक केंद्र व वार्ड नंबर 14 के नागरिक सुविधा केंद्र पुराना हमीदा में शिविर लगाए गए। दोनों शिविरों में 11 लोगों की संपत्ति सत्यापित की गई। जबकि 19 लोगों ने संपत्ति में मोबाइल नंबर, नाम, प्लाट एरिया, पता व अन्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए आपत्तियां दर्ज कराई। इनके अलावा निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करने व ऑब्जेक्शन दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। शहरवासी स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। मंगलवार को वार्ड नंबर 15 में शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में संपत्तियां सत्यापित करने के लिए शिविर लगाया जाएगा। जहां पर प्रॉपर्टी मालिक अपनी संपत्ति सत्यापित करवाने के अलावा प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक कराने को आपत्ति दर्ज करवा सकते है।AMBALA COVERAGE NEWS संपत्ति सत्यापन कार्य में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें संपत्ति मालिक – नीलम मेहरा
आज नगर निगम कार्यालय, कल लेबर कॉलोनी में लगेंगे शिविर –
निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि निगम द्वारा प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित व डाटा ठीक करने के लिए 23 अप्रैल को वार्ड 15 में शहीद भगत सिंह चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 24 अप्रैल को वार्ड 16 में गीता मंदिर लेबर कॉलोनी, 25 मार्च को वार्ड 17 में सनातन धर्मशाला कैंप, 26 अप्रैल को वार्ड 16 की नंदा कॉलोनी की हिमाचल हितकारी सभा, 27 मार्च को वार्ड 19 के विष्णु नगर स्थित माता भगवती धर्मशाला में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। इसी तरह 29 अप्रैल को वार्ड 20 में ससौली के सरकारी स्कूल में, 30 अप्रैल को वार्ड 21 के कांसापुर स्थित परशुराम भवन में और एक मई को 22 वार्ड के कन्हैया चौक स्थित नगर निगम कार्यालय में संपत्ति सत्यापित शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में संपत्ति धारकों की संपत्तियों सत्यापित करने के साथ साथ ऑब्जेक्शन भी दर्ज किए जाएंगे।ambala coverage news अंबाला शहर SHARDA NEUROPSYCHIATRY HOSPITALका हुआ शुभारंभ

About Post Author

Leave a Comment

और पढ़ें